झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, सियासी मुलाकात में मंत्रीमंडल फेरबदल पर हो सकती है चर्चा

Published : Aug 06, 2022, 08:28 PM IST
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, सियासी मुलाकात में मंत्रीमंडल फेरबदल पर हो सकती है चर्चा

सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को नई दिल्ली की यात्रा पर है वे यहां पर होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने आए है। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रीमंडल में फरेबदल के उद्देश्य से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते है..

रांची (झारखंड).  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. दरअसल सीएम हेमंत सोरेन को दिल्ली में कला, संस्कृतिक से संबंधित बैठक के अलावा 7 अगस्त को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शिरकत होना है। इसी सिलसिले में सीएम सोरेन फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं। दरअसल 7 अगस्त को नयी दिल्ली में होनेवाली नीति आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। बता दें, गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की शीर्ष निकाय है, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। वहीं राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री इसके सदस्य होते हैं। आम तौर पर साल में एक बार गवर्निंग कॉसिल की बैठक होती है। पिछले साल 20 फरवरी को बैठक हुई थी। 

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में होनेवाली इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। बैठक सुबह 9.45 बजे शुरू होगी जो शाम के साढ़े चार बजे तक चलेगी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी। 

कांग्रेस के वरीय नेतओं से मिल सकते हैं सोरेन
हालांकि सीएम सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें भी तेज हैं। उनके दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में फेरबदल की चर्चा अधिक हो रही है। बताया जा रहा है कि सीएम सोरेन के दिल्ली दौरे के क्रम में उनकी मुलाकात कांग्रेस के वरीय नेताओं से हो सकती है। 

कैश कांड के बाद झारखंड की सियासी हालात पर हो सकती है चर्चा
बीते दिनों कोलाकता में कैश के साथ कांग्रेस के तीन विधायक पकड़े गए थे। तीनों फिलहाल जेल में है। इस घटना के बाद राज्य राजनीति में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष सरकार को घेर रही है। ऐसे में सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कैश कांड से उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों पर भी कांग्रेस से विमर्श हो सकता है।

यह भी  पढ़े- छपरा में भगवान को मदिरा चढ़ाने की परंपरा ने छीनी 11 जिंदगी, पूजा के बाद प्रसाद में सबको बांटी थी जहरीली शराब

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट
JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट