झारखंड में बढ़ी कोरोना की रफ्तारः कोविड से जमशेदपुर की 90 वर्षीय महिला की मौत, राज्य में 162 नए मरीज मिले

Published : Jul 13, 2022, 11:54 AM IST
झारखंड में बढ़ी कोरोना की रफ्तारः कोविड से जमशेदपुर की 90 वर्षीय महिला की मौत, राज्य में 162 नए मरीज मिले

सार

झारखंड में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। कुछ दिनों पहले भी एक व्यक्ति की मौत हुई थी। मंगलवार को भी एक महिला की मौत की जानकारी आई है। राज्य में 162 नए मरीज मिले है।

रांची झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। 12 जुलाई की पूरे राज्य में 162 कोरोना के नए मरीज मिले। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में एक 90 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला का टाटा मेन हॉस्पिटल ( टीएमएच) में 24 जून से इलाज चल रहा था।वह हाईबीपी, फेफड़े की बीमारी और हृदय रोग से भी पीड़ित थी। पूरे राज्य में एक्टिव केस अभी 800 है। 12 जुलाई को राज्य 51 मरीज स्वास्थ्य भी हुए। 12 जुलाई को जारी आंकड़ो में कोविड मरीजों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है। बच्चा पूर्वी सिंहभूम जिले का रहने वाला है। पूर्वी सिंहभूम में 12 जुलाई को 24 कोरोना के मरीज मिले। 

रांची में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
राज्य में सबसे ज्यादा राजधानी में एक्टिव केस है। रांची में कोरोना मरीजों की संख्या 350 है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 142 कोरोना के मरीज हैं। चतरा में 5, बोकारो में 27, धनबाद में 8, देवघर में 80, गोड्डा में 44, गिरिडीह में 2, हजारीबाग में 46, गुमला में 18, खूंटी में 5, जामताड़ा में 1, लातेहार में 16, कोडरमा में 11, पलामू में 1, रामगढ़ में 10, पश्चिमी सिंहभूम में 5 और सराईकेला-खरसावां जिले में कोरोना मरीजो कि संख्या 22 हो गई है। सभी इलाजरत हैं। वहीं, पूरे राज्य में अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5323 हो गई है।

राज्य के पांच जिले संक्रमण मुक्त
राज्य में पांच जिलों में कोरोना के कोई मरीज नहीं है। पाकुड़, गढ़वा, लोहरदग्गा, सिमडेगा और साहिबगंज संक्रमण मुक्त हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है। मास्क लगाने की अपील की जा रही है।

आपकों बता दे कि कुछ दिन पहले एक कॉलेज के 13 स्टुडेंट एक साथ कोविड पॉजिटिव पाएं गए थे। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल के 5 डॉक्टर एक साथ कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

यह भी पढ़े- झारखंड में फिर पैर पसार रहा कोरोना,रांची में कोविड से 61 साल के वृद्ध की मौत, जमशेदपुर NIT के 13 छात्र पॉजिटिव

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट