झारखंड में साइबर अपराधियों की हरकत, CM हेमंत सोरेन की पत्नी का अकाउंट बना, BJP एम पी के पोस्ट पर किया कमेंट

Published : Aug 22, 2022, 01:39 PM ISTUpdated : Aug 22, 2022, 01:45 PM IST
झारखंड में साइबर अपराधियों की हरकत, CM हेमंत सोरेन की पत्नी का अकाउंट बना, BJP एम पी के पोस्ट पर किया कमेंट

सार

झारखंड के  सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी का साइबर अपराधियों ने फर्जी ट्वीटर अकाउंट  बनाया, फिर  भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पोस्ट पर किया कमेंट। मामला का पता चलने के बाद पुलिस में फेक अकाउंट बनाने का केस हुआ दर्ज। शिकायत के बाद फर्जी खाता हुआ डिलीट।

रांची (झारखंड): झारखंड में साइबर बदमाशों ने सीएम हमेंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का फर्जी ट्ववीटर अकाउंट बना लिया है। फर्जी अकाउंट से भाजपा के देवघर से सांसद निशिकांत दुबे के पोस्ट पर कमेंट किया गया है। जिसके बाद से बवाल मच गया। फर्जी ट्ववीटर अकाउंट में बदमाशों ने सीएम और उनकी पत्नी का फोटो भी लगाया है। मामला सामने आने के बाद रांची के गोंदा थाना में मामले की शिकायत की गई है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाश का पता लगाने के लिए रांची पुलिस टेक्निकल सेल का भी सहारा ले रही है। सिम के पत्नी का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने के मामले को लेकर रांची एसएसपी किशोर कौशल ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

फर्जी अकाउंट से किया गया पोस्ट
सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन के फर्जी ट्ववीटर अकाउंट से कुछ पोस्ट भी किया गया है। एक पोस्ट में लिखा गया है कि वे गैंग बनाएंगे, आइए हम और आप मिलकर देश बनाते हैं। अपना सोना झारखंड संवारते हैं। इस पोस्ट पर कई कमेंट्स भी आए हैं। लोगों को लगा का सीएम की पत्नी ने ही यह पोस्ट किया है। बाद में लोग समझ गए की अकाउंट फर्जी है। पोस्ट पर कई ने पक्ष में तो कई में खिलाफ में कमेंट किया है। साथ ही आजादी को लेकर भी कई पोस्ट फर्जी अकाउंट से किए गए। सांसद निशिकांत दूबे के पोस्ट पर फर्जी अकाउंट्स से वे गैंग बनाएंगे, आइए हम और आप मिलकर देश बनाते हैं। अपना सोना झारखंड संवारते हैं कमेंट किया गया है।

शिकायत के बाद डिलीट हुआ अकाउंट
हालाकि मामलें में पुलिस शिकायत होने के बाद से ही सोशल मीडिया में अकाउंट डिलीट कर दिया गया है। साथ ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पोस्ट में किया गया कमेंट भी हट गया है। अब इस मामलें में सांसद ने प्रदेश हेमंत सोरेन से कहां है कि फर्जी अकाउंट बनाने वाले को पकड़े।

 

 

पूर्व में कई नेता-अफसरों का बना है फर्जी अकाउंट
इससे पूर्व भी साइबर अपराधियों ने राज्य के कई बड़े नेता और अफसरों का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का मामला सामने आ चुका है। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बना लोगों से पैसों की मांग की जा रही थी। राज्य के कई मंत्री, आईपीएस, आईएस अफसरों का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बना चुके हैं।

यह भी पढ़े- झारखंड में मौत बन कर आई बारिश: राज्य के अलग अलग जिलों में 7 बच्चों समेत आठ लोगों की गई जान

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट
Ranchi Weather Today: 23 जनवरी को रांची शीतलहर की चपेट में! कोहरा और कनकनी अलर्ट