
रांची( ranchi).झारखंड के लाल और रांची के राजकुमार यानि महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। इस बार धोनी अपना जन्मदिन लंदन में सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम में एक विडियो शेयर किया है। जिसमें धोनी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। उनका जन्म सात जुलाई 1981 में हुआ था। हालांकि उनके माता-पिता का संबंध उत्तराखंड से है। लेकिन माही का पूरा बचपन रांची में बीता। भारतीय क्रिकेट में धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अपने 16 साल दिए। इन सोलह सालों में उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया जिसे पाने की चाहत हर किसी क्रिकेटर की होती है। उन्होने कई रिकॉर्ड बनाएं। धोनी एक ऐसा नाम है जो सदियों तक याद रखे जाऐंगे। धोनी ने अपनी खेल और कप्तानी का ऐसा मिशाल पेश किया जिसकी मिशाल दुनियाभर के दिग्गज आज भी देते हैं।
भारतीय क्रिकेट में बनाई खास पहचान
रांची के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई। हालांकि अभी के समय में वे भारतीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी कोई भी ऐसा मैच नहीं होता, जिनमें उनकी चर्चा ना हो। हो भी क्यों न रांची जैसे छोटे शहर से आने वाले धोनी ने बहुत कम समय में ही देश और विदेश में अपनी गहरी छाप जो छोड़ी है। उनकी सादगी, उनकी ख्याती और उनका खेल सभी ने पसंद किया। ऐसे ही नहीं वे सभी के दिलों में बसते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक महान बल्लेबाज के साथ एक महान कप्तान भी थे। वे क्रिकेट को फिनिश करने के लिए विश्वप्रसिद्ध है। इतना ही नहीं इन सबके अलावा वे एक शानदार विकेटकीपर भी है। उनकी तेज विकेटकिपिंग और विकेट के पीछे से गेम चलाने का तरीका ने पूर क्रिकेट जगत को चकित कर दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 349 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। वह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
इस तरह से सेलिब्रेट किया फैंस ने उनका बर्थ डे
माही (महेंद्र सिंह धोनी) के 41वें जन्मदिन को लेकर देश और विदेश में भी उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं। उनके फैन उनके बर्थडे को अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। धोनी के बर्थडे के मौके पर विजयवाड़ा में उनके फैंस ने 41 फीट की उनकी एक कटआउट लगवाई है। इस कटआटन में धोनी अपना फेवरेट हेलिकॉप्टर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। देश और दुनियां से आज माही को बधाई संदेश आ रहे हैं। रांची के लोगों में इस मौके पर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। आज रांची में सुबह से उही उनके घर के पास उनके चाहने वाले इक्कठे हो गए है। रांची के राजकुमार के जन्मदीन पर रांची सहित देशभर में उनके फैंस ने केक काटकर उनका जन्मदीन मनाया। मोहरावादी ग्राउंड में प्रैक्टिस करने वाले युवाओं ने कहा कि हम भी धोनी की तरह खेलना चाहते है और देश के लिए खेल कर देश और अपने शहर का नाम रौशन करना चाहते है। जमशेदपुर, रांची सहित पूरे राज्य में जहां भी क्रिकेट सिखाया जाता है, उन जगहों पर धोनी का बर्थडे बड़े उत्साह के साथ मनाते है।
माही के घर के सामने एकेडमी चलाने वाले सुबोध ने ऐसे मनाया जन्मदिन
धोनी के घर के सामने अपनी एकेडमी चलाने वाले सुबोध ने एकेडमी में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। रांची के रहने सुबोध उनके खास फैन में से एक हैं। सुबोध प्रत्येक साल की तरह इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी का बर्थ-डे खास अंदाज में मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर सुबोध ने अपने क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ केक काटा और माही को हैप्पी बर्थडे कहा। इस दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया और अपने फेवरेट महेंद्र सिंह धोनी के प्रति गजब का प्यार भी दिखा .सुबोध कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को देखकर ही वह क्रिकेट खेलना शुरू किया है और आज वह एक सफल क्रिकेटर के साथ-साथ कई बच्चों को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। प्रत्येक वर्ष माही के जन्म दिवस के अवसर पर वह इन्हीं क्रिकेटरों के साथ उनका जन्म दिवस मनाते आ रहे हैं। इस बार यह जन्म दिन थोड़ा खास है क्योंकि उनके घर के ठीक सामने ही वह अपने एकेडमी में उनका 41 वां जन्म दिवस मना रहे हैं।
यह भी पढे़- जमशेदपुर की हैरान करने वाली चोरीः बेटी को लेने स्कूल गए माता-पिता, इधर चोरों ने एक घंटे में किया घर साफ
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।