जमशेदपुर जिले के कदमा में टाटा स्टील कर्मी के बंद घर में चोरी, अलमीरा का लॉक तोड़ उड़ाए गहने और रुपए। 15 लाख से ज्यादा की हुई चोरी। कदमा पुलिस कर रही मामले की जांच

जमशेदपुर (jamshedpur). झारखंड के जमशेदपुर जिलें में चोरी की बड़ी घटना हुई है। कदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया रोड नंबर 7 में रहने वाले टाटा स्टील कर्मी मो. असदुल्लाह के बंद क्वार्टर संख्या 187 से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोर घर की बाउंड्री फांद भीतर घुसे। गहने, नगदी समेत अन्य सामान ले भागे। घटना 6 जुलाई की शाम की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। टाटा स्टील कर्मी ने थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। टाटा स्टील कर्मी का कहना है कि चोरों ने कुल 15 लाख की चोरी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी को लाने गए थे स्कूल, इसी दौरान हुई चोरी
टाटा स्टील में काम करने वाले एम्पलॉई की बेटी डीएवी स्कूल में पढ़ती है। वे अपनी पत्नी के साथ बेटी को लाने स्कूल गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हुई। बेटी को लेकर वे लोग घर पहुंचे तो घर के मैन गेट का ताला टूटा मिला। घर में सारे सामान बिखरे पड़े थे। कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। चोरों ने उसमें रखे सारे समान गायब कर दिया। उनका कहना है कि उनके घर से 30 हजार रुपए, हीरे के दो रिंग, तीन सोने का चेन, 14 अंगूठी समेत अन्य कुल 15 लाख की चोरी हुई है। चोरों ने इस घटना को महज एक घंटें में अंजाम दिया।

बंद घरों को निशाना बना रहे चोर
जमशेदपुर में चोर लगातार बंद घरों को निशाना बना रहे है। दर्जनों बंद घरों से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। कई मामलों में पुलिस ने सफलता पाई है जबकि कई बंद घरों में चोरी मामले का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। हाल ही के दिनों में चोरों ने रिटायर्ड डीएफओ के बंद घर से लाखो की चोरी की थी। हालांकि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
घटना की जांच कर रहे थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि कदमा टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर से चोरी हुई है। नगद समेत गहनों की चोरी होने की बात बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े- जमशेदपुर में जरा सी बात साथी को दी दर्दनाक मौत, गर्दन में मारी गोली...खून से सन गई पूरी बॉडी