राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू... मोहराबादी ग्राउंड में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

Published : Aug 13, 2022, 10:10 PM IST
राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू... मोहराबादी ग्राउंड में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

सार

झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस की पुलिस परेड की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसके लिए पुलिसकर्मी की परेड को अधिकारी निरीक्षण कर रहे है। इस परेड में 13 प्लाटूल लेंगे हिस्सा। रांची के मोहराबादी मैदान में 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण होना है।

रांची (झारखंड).  झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित अधिकारी कार्यस्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि रांची के मोहराबादी मैदान में ही सूबे के मुख्यमंत्री झंडात्तोलन करते हैं। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, के नेतृ़त्व में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाले कार्यक्रमों को दुहराया गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परेड की सलामी ली। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निदेश दिये।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग
स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था द्वारा ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से सभी को अलर्ट रहने का निर्देश
इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें, जहां जिनकी ड्यूटी लगी है एक बार जाकर देख लें। उन्होंने सारे मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल में लाने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने को कहा। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश न करें।

13 प्लाटून लेंगे कार्यक्रम में भाग
मोरहाबादी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुल 13 प्लाटून हिस्सा लेंगे। इनमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, झारखण्ड जगुआर, जैप 1, जैप 2, जैप 10, एनसीसी एसआर (गर्ल्स), एनसीसी एसआर(ब्वॉयज), राँची पुलिस (महिला), राँची पुलिस (पुरुष), होमगार्ड के प्लाटून हिस्सा लेंगे। 

कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की होगी सुविधा
डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने साफ-सफाई के साथ कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, आपातकालीन मेडिकल किट, इत्यादि की सुविधा तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। वही डीसी और एसएसपी ने परेड रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

यह भी पढ़े- शहीद की बेटी बोली-पापा मेरी शादी में आने का वादा कर गए थे...अब तिरंगे में लिपट आ गए, उनकी शहादत पर गर्व है

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट
Ranchi Weather Today: 23 जनवरी को रांची शीतलहर की चपेट में! कोहरा और कनकनी अलर्ट