झारखंड के शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश, सुनकर शिक्षकों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Published : Aug 09, 2022, 11:59 AM ISTUpdated : Aug 09, 2022, 12:28 PM IST
झारखंड के शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश, सुनकर शिक्षकों के चेहरों पर खिली मुस्कान

सार

झारखंड के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है, जिसके तहत महीने के हर तीसरें शनिवार के दिन स्कूलों में हॉलिडे रहेगा। इस अधिसूचना के जारी होने के बाद शिक्षक संघों ने खुशी जाहिर की है।

रांची (झारखंड). झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में अब प्रत्येक माह से तीसरे शनिवार को छुट्‌टी होने का निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी किया है। नर्देश के अनुसार अब माह के हर तीसरे शनिवार को स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। इस दिन शिक्षक व छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आएंगे। शेष अन्य शनिवारों को स्कूल खुले रहेंगे।  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सविच राजेश वर्मा ने इससे संबधित आदेश जारी किया है। जानकारी हो कि शिक्षक संघों ने यह मांग सरकार से की थी। उनकी मांगो पर यह नई व्यवस्था लागू की गई। नई व्यवस्था के तहत क्लास का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

शिक्षा सचिव ने जारी की अधिसूचना 
शिक्षा विभाग के सचिव राजेश वर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि राजकीयकृत स्कूलों में हर शनिवार को सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक क्लास निर्धारित किया गया था। जबकि सुबह की व्यवस्था में सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक क्लास होता था। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्कूल छुट्‌टी रहेंगे। जबकि अन्य शनिवार को अन्य दिनों की तरह ही होगा। फुल डे क्लास होगी। जानकारी हो कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ समेत कई शिक्षक संघों ने केंद्रीय विद्यालय के तर्ज पर प्रत्येक माह कम से कम एक शनिवार को स्कूल छुट्‌टी रहने की मांग शिक्षा सचिव से किया था। 

शिक्षक संघों ने जताई खुशी
प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्कूलों में छुट्‌टी होने की अधिसूचना जारी करने के बाद शिक्षक संघों ने खुशी जताई है। झारखंड राज्य प्राथमिकी शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौबे ने कहा कि पूर्व में शनिवार को साढ़े तीन घंटे क्लास की जगह छह घंटे कर दिया गया था। संघों की ओर से इसपर आपत्ती जताई गई थी। प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्कूलों में छुट्‌टी देने की मांग की गई थी। मांगे पूरी होने पर शिक्षक संघ में खशी है। शिक्षक संघों ने इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े- rajasthan weather:प्रदेश में मानसून मेहरबान, जमकर बरसे बादल, जानिए आपके जिलें क्या है मौसम का हाल

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल