झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का BJP पर हमला, बोले- भाजपा मुंगेरी लाल के सपने देख रही है

Published : Aug 23, 2022, 07:42 PM IST
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का BJP पर हमला, बोले- भाजपा मुंगेरी लाल के सपने देख रही है

सार

झारखंड के रांची जिलें में प्रदेश की राजनीतिक हलचल में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि बीजेपी मुंगेरीलाल के सपने देख रही है, कांग्रेस अपनी जमीन बेच सकती है जमीर नहीं। उन्होंने लोगों से कहा कि बीजेपी सिर्फ भ्रम फैला रही है।

रांची (झारखंड). झारखंड में सियासी हलचल के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि राज्य में सरकार गिरने की चर्चा जोर शोर से चल रही है। इसका कारण है कि सीएम हेमंत सोरेन के खनन लीज मामले में कभी भी चुनाव आयोग राज्यपाल को अपना निर्णय दे सकती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि फैसला हेमंत के पक्ष में नहीं आया तो उनकी सदस्यता जा सकती है। इसी आधार पर बीजेपी बीते कई दिनों से जेएएम पर निशाना साध रही है। यहां तक की भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में उपचुनाव की बात तक कह दी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है। अब कांग्रेस नेता सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्न गुप्ता बीजेपी पर जमकर बरसें और निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने की बात आज से नहीं बल्कि पहले उपचुनाव से चल रही है लेकिन, विपक्ष की यह बात अब तक सही नहीं हो पाई है। 

मुंगेरीलाल के सपने देख रही भाजपा 
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तक चार उपचुनाव हो चुके हैं और सभी उपचुनाव में यूपीए ने जीत हासिल की है। इसके बावजूद भी भाजपा का सपना पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि रोज-रोज इस तरह के बयानबाजी से अच्छा है कि उन्हें जो करना है एक दिन में ही कर ले लेकिन, ये भाजपा से कभी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब तक जनता का भरोसा कांग्रेस और यूपीए के साथ है। तब तक सरकार का बाल भी बांका नहीं हो सकता। उन्होंने कहा भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है जो कभी भी पूरा नहीं होगा। 

भाजपा फैला रही है भ्रम
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इस तरह की बातें करती है। कांग्रेस पार्टी लोगों के प्रति जिम्मेदार है और जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पूर्वजों की जमीन को बेच सकती है लेकिन, जमीर को नहीं बेचती, भारतीय जनता पार्टी को यह चीज समझना पड़ेगा।

यह भी पढ़े- पलामू में एक विवाह ऐसा भी: बीच सड़क पर प्रेमी ने भरी मांग, फिर शादी के लिए प्रेमिका ने मंदिर तक लगवा दी दौड़

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम