रांची के सांसद संजय सेठ ने की पीएम से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने दी नसीहत, कहा- टॉय बैंक भी स्थापित करें

Published : Jul 22, 2022, 08:41 PM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 11:15 PM IST
रांची के सांसद संजय सेठ ने की पीएम से मुलाकात, प्रधानमंत्री  ने दी नसीहत, कहा- टॉय बैंक भी स्थापित करें

सार

रांची के सांसद ने गरीब बच्चों की मदद करने के लिए जिलें में बुक बैंक का संचालन कर रहे है। आदिवासी समाज से आने वाली महिला राष्ट्रपति पद में चुने जाने के बाद सांसद ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर आभार जताया। इसके बाद बुक बैंक की जानकारी दी, तो पीएम ने इसके साथ टॉय बैंक खोलने की भी नसीहत दी।

रांची (झारखंड). रांची के सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम को आदिवासी वस्त्र पहनाया। रांची सहित पूरे राज्य के तरफ से आदिवासी समाज से पहली राष्ट्रपति का निर्वाचन होने पर आभार जताया। इसके बाद सांसद संजय सेठ ने पीएम को रांची लोस क्षेत्र की वार्षिक पुस्तिका प्रगति भेंट की।
 
रांची में चल रहे बुक बैंक के बारे में पीएम को दी जानकारी
सांसद संजय सेठ ने पीएम को रांची में चल रहे बुक बैंक के बारे में बताया। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बुक बैंक की शुरुआत जरूरतमंदों बच्चों के लिए एक अच्छी शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने सांसद को यह निर्देश दिया की बुक बैंक की तर्ज पर रांची में एक तो टॉय बैंक की स्थापना करनी चाहिए ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र के बच्चों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खिलौने मिल सके। प्रधानमंत्री ने यह निर्देश दिया कि इन खिलौनों को आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खिलौनों का उपयोग कर सकें। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद को गुजरात में स्थापित किया गया टॉय बैंक के संबंध में जानकारी दी और इसी तर्ज पर काम करने के लिए कहा। सांसद ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि यह विशेष स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है। 

अर्जुन मुंडा कहा- आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज को सर्वोच्च सम्मान मिला
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत से जनजातीय समाज में बेहद उत्साह का माहौल है। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं और यही कारण है कि उस समाज में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खबर से सब में खुशी देखी जा रही है। भाजपा की ओर से भी इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश की जा रही है। आज भाजपा की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश का समस्त आदिवासी समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी की दूरदर्शी सोच के साथ देश लगातार नये और ऐतिहासिक फैसले ले रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि एक आदिवासी समाज की महिला भारत के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आजादी के लंबे कालखंड के बाद भारत का जनजातीय समाज नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है। यदि हम आजादी के अमृत महोत्सव के इस वर्ष को देखें तो यह हम सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जनजातीय समाज के लिए ऐतिहासिक लक्ष्य और उपलब्धि को प्राप्त करने की एक नई यात्रा प्रारंभ हुई है।

यह भी पढ़े- jamshedpur triple murder case : SSP का ड्रायवर सहित 7 लोग हुए अरेस्ट, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद, जांच शुरू

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!