नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी के ED के बुलावे का विरोध रांची में भी, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

Published : Jul 21, 2022, 04:22 PM ISTUpdated : Jul 21, 2022, 04:26 PM IST
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी के ED के बुलावे का विरोध रांची में भी, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

सार

देश के फेमस नेशनल हेराल्ड पेपर मामले में गुरुवार 21 जुलाई के दिन सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ED ऑफिस बुलाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रांची ईडी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।

रांची. सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया है। इसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में सत्याग्रह मार्च निकाल कर विरोध कर रहे हैं। इसकी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से हजारों की संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव किया। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में भी नारेबाजी की। प्रदर्शन कार्यक्रम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। 

नेशनल हेराल्ड केस में हो रही है पूछताछ
बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी और गुरुवार 21 जुलाई के दिन सोनिया गांधी से ईडी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामलों पर पूछताछ कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर है। कांग्रेस के कई सांसद और विधायकों ने अपनी गिरफ्तारी भी दी है। सोनिया गांधी के साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी ईडी ऑफीस पहुंची है। इधर, रांची में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। 

प्रदर्शन में ये लोग हुए शामिल
कांग्रेस के सत्याग्रह मार्च में कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सभी विधायक, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक रांची पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सिन्हा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी का इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के रूप में इस्तेमाल कर रही है, सच को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में जनतंत्र खतरे में है, इसलिए लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरी है। 

ईडी के अधिकारियों को चेताया जाएगाः राकेश सिन्हा
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि ईडी दफ्तर का घेराव कर अधिकारियों को यह चेतावनी दी जाएगी कि केंद्र सरकार का एजेंडा न चलाए. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से लगातार विपक्ष की आवाज को केंद्र सरकार और भाजपा दबा रही है यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ हो रही है।
 

यह भी पढ़े- CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि अरेस्ट, ED के छापे में घर से मिले थे करोड़ कैश, जानें क्या है मामला

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल