रांची में NCB का एक्शनः 1 हजार किलो गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट, हैरान करने वाली है माल की कीमत

Published : Jul 16, 2022, 02:33 PM ISTUpdated : Jul 16, 2022, 04:23 PM IST
रांची में NCB का एक्शनः 1 हजार किलो गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट, हैरान करने वाली है माल की कीमत

सार

झारखंड में नशे का बाजार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार की सुबह  को कार्यवाही करते हुए NCB ने आलू की बोरी में गांजा भऱकर ले जाते आरोपी को अरेस्ट किया है उसके पास से 1.5 करोड़ का अवैध गांजा जब्त किया गया है। पुलिस जानने में लगी है कि माल कहां से आया है।

रांची: राजधानी रांची में एनसीबी ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रातू इलाके से एनसीबी ने एक तस्कर को करीब एक हजार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एनसीबी और रातू पुलिस ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना पर यह छापेमारी की। हालांकि एनसीबी की ओर से अभी किसी प्रकार का बयान नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार पकड़ाया आरोपी गांजा तस्करी का सरगना बताया जा रहा है। एनसीबी उससे पूछताछ कर रही है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतना सारा गांजा कहां से आया। जब्त गांजा की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। जानकारी के अनुसार आलू के बोरे में भरकर गांजा की सप्लाई विभिन्न इलाकों में की जाती थी। 

ओड़िशा, बिहार-पश्चिम बंगाल से आता है खेप
पिछले कुछ सालों में राज्य में कई गांजा तस्करों को एनसीबी के अलावा पुलिस ने पकड़ा। जिसमें यह पता चला कि गांजा का ज्यादातर खेप बिहार और पश्चिम बंगाल से झारखंड आता है। यहां से सप्लायर विभिन्न इलाकों में गांजा की सप्लाई करते हैं। करीब एक साल पूर्व जमशेदपुर में एनसीबी ने सात क्विंटल गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। सभी तस्कर ट्रक में आम के बीच गांजा छिपाकर ओड़िशा से जमशेदपुर लाया जा रहा था। कुछ गांजा यहां खाली कर खेप बिहार भेजना था। गुप्त सूचना पर साकची थाना क्षेत्र से पुलिस ने गांजा लदे ट्रक को जब्त किया था। 

पहले भी पकड़ा जा चुका है, लाखों का गांजा
25 दिसंबर 2021 को जमशेदपुर के परसुडीह में ही एनसीबी ने एक और कार्रवाई करते हुए 330 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। गांजा की कीमत 70 लाख रुपए थी। यहा गांजा का खेप भी ओड़िशा से जमशेदपुर एक कार में छिपाकर लाया जा रहा था। साथ ही नवंबर 2021 में एनसीबी ने पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा से 425 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। उक्त गांजा का खेप भी ओड़िशा  के बहरमपुर से बोकारो ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर एनसीबी और बहरागोड़ा पुलिस ने संयुक्त रुप से एनएच पर गांजा लदे ट्रक को पकड़ा था। वहीं, झारखंड के विभिन्न इलाकों में भी ओड़िशा के अलावे पश्चिम बंगाल और बिहार से गांजा की सप्लाई की जा रही है। जबकि कई छोटे-बड़े तसक्रों को पुलिस रोजाना गिरफ्तार कर रही है।

यह भी पढ़े-  हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला: फिर से लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, इन्हें हर महीने मिलेगी 1 किलो दाल

आईएएस पूजा सिंघल मामले में ईडी का पहली बार आया बयान, छापेमारी में 36.58 करोड़ हुए बरामद 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Alert: UP से MP तक भीषण गर्मी का विस्फोट, आगरा-कानपुर-प्रयागराज में 47°C की जानलेवा लू
IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल