झारखंड सरकार गिराने के लिए 3 MLA को मिला था 10 करोड़ का ऑफर, रांची पुलिस ने बंगाल ट्रांसफर किया केस

Published : Aug 02, 2022, 10:33 AM IST
झारखंड सरकार गिराने के लिए 3 MLA को मिला था 10 करोड़ का ऑफर, रांची पुलिस ने बंगाल ट्रांसफर किया केस

सार

विधायक अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरने के नेतृत्व में चल रही  सरकार गिराने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा था कि तीनों विधायकों को 10-10 करोड़ रुपए के साथ मंत्री पद का ऑफर था।

रांची. पश्चिम बंगाल में 49 लाख रुपए के साथ पकड़े गए झारखंड के तीन विधायकों के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना में केस दर्ज की गई थी। बेरमो के विधायक अनूप सिंह ने कांग्रेस से निलंबित तीनों विधायक जामताड़ा के डॉ इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलबिरा के विझायक नमन विक्सल कोंगाड़ी पर सरकार गिराने की कोशिश करने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अरगोड़ा पुलिस ने इस केस को पश्चिम बंगाल के पंचाला थाना को ट्रांसफर कर दिया है।

10 करोड़ का था ऑफर
प्राथमिकी में विधायक अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरने के नेतृत्व में चल रही  सरकार गिराने की साजिश रची गई है। इसके लिए विधायकों को 10-10 करोड़ का ऑफर दिया गया। उन्हें 10 करोड़ रुपए के साथ मंत्री पद का ऑफर भी विधायक डॉ इरफान अंसारी और विधायक राजेश कच्छप की ओर से दिया गया था। 

तीनों विधायकों से बंगाल की सीआईडी कर रही पूछताछ
जानकारी हो कि 49 लाख रुपए कैश के साथ पकड़ने जाने पर तीनों विधायकों को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीनों विधायकों से सीआईडी ने 10 दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पूछताछ के दौरान विधायकों के एक होटल में रुकने की जानकारी मिली है। 30 जुलाई को तीनों विधायक कोलकाता सदर स्ट्रीट के एक होटल में दोपहर 3.10 बजे पहुंचे थे। 40 मिनट बाद 3.50 बजे निकल गए थे। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सीआईडी को मिली है। विधायकों की गाड़ी भी होटल के पास दिखी है। इन सब बिंदुओं पर सीआईडी जांच कर रही है। 

हावड़ा पुलिस ने पकड़ा था 
30 जुलाई को तीनों विधायकों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास बंगाल पुलिस ने पकड़ा था। कार में जांच करने पर नोटों के बंडल मिले थे। तीनों विधायक समेत पांच को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीनों विधायक पैसों का हिसाब नहीं दे पाए थे। फिर जांच सीआईडी को सौंपी गई थी। जानकारी हो कि तीनों विधायकों के कैश के साथ पकड़े जाने पर कांग्रेस आला कमान ने तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया था।

इसे भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों में जमकर हुई मारपीट, किसी के बाल खींचे तो किसी को जड़े थप्पड़, देखिए गजब वीडियो

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!