झारखंड में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, 81 में से 80 विधायकों ने डाला वोट, जानिए किस MLA नहीं की वोटिंग

 देश के नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को हो रही वोटिंग के बीच झारखंड विधानसभा में वोटिंग खत्म हो गई हो गई है। 81 विधायकों में से 80 विधायकों ने मतदान किया है। अनंत ओझा ने पहला तो सरयू राय ने आखिरी वोट डाला।

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2022 12:26 PM IST

रांची. राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड विधानसभा में वोटिंग खत्म हो गई। 80 विधायकों ने मतदान किया है। सबसे पहला वोट भाजपा विधायक अनंत ओझा ने डाला जबकि सबसे आखरी वोट निर्दलीय विधायक सरयू राय ने दिया। झारखंड विधानसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या 81 है। इनमें से एक विधायक सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो बीमार हैं, इसलिए वे मतदान करने नहीं पहुंचे। 

सुबह 10 बजे डाला गया पहला वोट
सबसे पहले वोट देने सुबह 10 बजे भाजपा के विधायक पहुंचे। पहला वोट साहिबगंज के भाजपा विधायक अनंत ओझा ने डाला। इसके बाद बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल और भानु प्रताप शाही ने वोटिंग की। 10:30 बजे के बाद एनडीए के सभी 28 विधायक विधानसभा पहुंचे और मतदान किया। दोपहर में कांग्रेस के विधायक वोट देने आए. फिर झामुमो के विधायकों ने विधानसभा पहुंचकर वोटिंग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी झामुमो विधायक ने वोटिंग की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Latest Videos

26  जुलाई को पता चलेगा कौन होगा भारत का अगला राष्ट्रपति
देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा होने वाला है। उनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से स्टार्ट हुआ था। इनके बाद देश के नए राष्ट्रपति के लिए आज से देशभर में चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में आम जनता वोट नहीं करती है, बल्कि उनके द्वारा चुने गए विधायक अपना मतदान देते है।  राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं यूपीए की तरफ से यशवंत सिंहा खड़े हुए है। इनके लिए विधायकों ने सोमवार यानि 18 जुलाई को वोट देना शुरु कर दिया है। 26  जुलाई के दिन इनका परिणाम जारी होगा। 

यह भी पढ़े- राष्ट्रपति चुनाव: NDA कैंडिडेट को वोट करेंगे JMM के विधायक, वोटिंग को लेकर बनी रणनीति

 झारखंड में यशवंत सिन्हा का प्रचार खत्म, इनका वेलकम करने वाले हेमंत सोरेन कर चुके हैं द्रोपदी मुर्मू का सपोर्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts