
रांची. झारखंड पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का आतंकवाद से कनेक्शन सामने आया है। आतंकवादी संगठन सिमी से कॉन्टेक्ट रखने के आरोप में झारखंड पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और एसडीपीआई के सक्रिय सदस्य है, साथ ही ये दोनों देश विरोधी गतिविधियों में लोगों को शामिल होने के लिए मुहिम चला रहे थे। दोनों को पटना के फुलवारी शरीफ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अतहर परवेज वहीं दूसरा झारखंड पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मोहम्मद जलालुद्दीन के रूप में की गई है।
गुमराह कर, युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे थे दोनों
पुलिस से बचने के लिए PFI और SDPI पार्टी के झंडे के तर्ज पर दोनों आरोपी काम कर रहे थे। दोनों किराए के मकान में रहकर छात्रों को गुमराह कर मार्शल आर्ट के साथ शारीरिक शिक्षा के नाम पर अस्त्र-शस्त्र की ट्रेनिंग दिया करते थे। और उन्हें धार्मिक उन्माद फैलाने और आतंकवादी गतिविधि करने के लिए ब्रेनवॉश करते थे। पुलिस के मुताबिक, वे किसी बड़ी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। अतहर परवेज पूर्व से ही सिमी का कार्यकर्ता है, और आतंकी गतिविधियों में इसकी संलिप्तता सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पटना के गांधी मैदान में बम ब्लास्ट कांड में गिरफ्तार आतंकवादियों के लिए बेलर का काम भी अतहर परवेज ने ही किया था। फिलहाल पुलिस पाकिस्तान सहित कई देशों से तार जुड़े होने की जांच कर रही है।
दस्तावेज से मिले सबूत... 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की मुहित चला रहे
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी प्रशिक्षण में शामिल होने वाले लोगों को अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित करने का निर्देश देते थे। वहीं जब इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई तो पुलिस को कई दस्तावेज हाथ लगे। पुलिस ने उनके ठिकाने से पीएफआई का झंडा, पंपलेट, बुकलेट समेत गुप्त दस्तावेज बरामद किए हैं। जिसमें 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए मुहिम चलाने से संबंधित दस्तावेज भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े- झारखंड सीआईडी की बड़ी सफलता... पहली बार करोड़ों रुपए के गबन के आरोपी को दिलाई सजा
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।