झारखंड में मौत बन कर आई बारिश: राज्य के अलग अलग जिलों में 7 बच्चों समेत आठ लोगों की गई जान

झारखंड में कुछ दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। इसके कारण प्रदेश के अलग अलग जिलों में हादसों की खबर सामने आई है। जिसमें 7 बच्चों समेत 8 लोगों की जान चली गई। जिन लोगों ने अपनो को खोया है उनके घर कोहराम मचा हुआ है। राज्य में हजारीबाग, पलामू, पूर्वीं सिंहभूम जिला में हुए एक्सीडेंट।

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 22, 2022 7:53 AM IST

रांची (झारखंड): झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश ने कई लोगों का घर उजाड़ दिया। 21 अगस्त की देर रात तक राज्य में सात बच्चे समेत 8 लोगों को पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। सभी बच्चे नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए। दो बच्चों का शव अब तक नहीं बरामद हुआ है। बच्चों की तलाश की जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा बांदुआ गांव में रहने वाले सुधीर मांडी (50) की पानी के बहाव में डूबने से मौत हो गई। वहीं, जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के दिघी गांव में लबालब पानी से भरे गड्‌ढे में डूबने से आठ साल की बच्ची सुमित्रा पाल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गांव में बने गड्‌ढे में काफी पानी जमा था। खेलने के क्रम में बच्ची गड्‌ढे में डूब गई। वहीं, जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र के नागरा गांव में सुशीला कैवर्त (35) नामक महिला की वज्रपात से मौत हो गई। इस दौरान महिला अपने खेत में काम कर रही थी। उसके साथ काम कर रही अन्य महिलाएं बच गई। 

हजारीबाग में एक ही परिवार के तीन बच्चे डूबे
हजारीबाग जिला के सदर प्रखंड के अंबाडीह के रहदा नदी बांध में 21 अगस्त की देर शाम चार बच्चे नहाने के क्रम में डूब गए। इनमें तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को लोगों ने बाहर निकाल लिया। एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दो लापता है। सोमवार भी लापता बच्चों के शव की तलाश की जा रही है। बच्चों के पिता बीेएसएप के जवान हैं। मृतकों में द्विवेश कुमार, रघु कुमार और अंशु राज शामिल हैं। सभी बच्चे खेलते-खेलते रहदा डैम पहुंच गए थे। जहां सभी नहाने उतर गए और गहरे पानी में चले गए। इनकी मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।

Latest Videos

पलामू में तीन बच्चे डूबे
पलामू जिला के सतबरबा थाना क्षेत्र के ग्रेफाइट माइंस में डूबने से 21 अगस्त की देर शाम तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे सतबरबा थाना क्षेत्र के ताबर के रहने वाले थे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तीनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों में अमन अख्तर (11), अकमल (10) और अफसर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों माइंस में खेलने गए थे। इस दौरान अकमल पानी में नहाने चला गया। नहाने के क्रम में वह डूबने लगा। उसके दो दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में कूदे लेकिन वे दोनों भी डूब गए। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े- जमशेदपुर बारिश का कहर: टाटा जू में घुसा बाढ़ का पानी, पेड़ पर नहीं चढ़ पाने के कारण डूब गया नर तेंदुआ

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट