झारखंड में अनोखे तरह से मन रहा रक्षाबंधन:पेड़ो पर तिलक कर राखी बांध रही महिलाएं, 2 दिन तक चलेगा ट्री कार्यक्रम

Published : Aug 11, 2022, 12:54 PM IST
झारखंड में अनोखे तरह से मन रहा रक्षाबंधन:पेड़ो पर तिलक कर राखी बांध रही महिलाएं, 2 दिन तक चलेगा ट्री कार्यक्रम

सार

झारखंड के लोग किसी भी त्यौहार में प्रकृति को महत्व देते है। आज यानि गुरुवार 11 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है, इसीलिए इस दिन महिलाएं पेड़ों को राखी बांधकर यह त्यौहार मना रही है। प्रदेश में ट्री रक्षाबंधन कार्यक्रम दो दिनों तक होगा। 

रांची ( झारखंड): झारखंड में रक्षा बंधन अनोखे तरह से मनाया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में जंगल पहुंच महिलाएं पेड़ो पर राखी बांध रही हैं। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी  सिंहभूम जिले के कई जगहों पर गुरुवार को महिलाओं ने पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांध पेड़ो की रक्षा का संकल्प लिया। महिलाओं के साथ ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी भी जंगल पहुंचे हैं। दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में गुरुवार को अनोखे तरह से रक्षा बंधन मनाया गया। महिलाओं के साथ छोटी-छोटी बच्चियों ने भी पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांधा।भारी बारिश में महिलाएं, छोटी बच्चियां और ग्रामीण दलमा के पहाड़ियों पर पहुंचे। दलमा प्रशासन ने रक्षा बंधन    वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम के रूप में मनाया। 

दो दिनों तक चलेगा ट्री रक्षा बंधन कार्यक्रम
रक्षा बंधन के मौके पर वन विभाग ट्री रक्षा बंधन (पेड़ों पर राखी बांधने) का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।  पूर्वीं सिंहभूम जिले में 35 जगहों पर वन विभाग यह कार्यक्रम आयोजित करेगा। 11 और 12 अगस्त को दो दिन तक होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाएं पेड़ों पर राखी बांध उसकी रक्षा का संकल्प लेंगी। पूर्वी सिंहभूम की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि पेडों की रक्षा के लिए वन विभाग इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। डीएफओ ने कहा कि उनलोग भी अपने घर के बाहर और घर के आस-पास लगे पेड़ों पर राखी बांध पेड़ों की रक्षा का संकल्प लें। भाई के साथ-साथ महिलाएं पेड़ों पर भी राखी बांधे और आजीवन पेड़ों की रक्षा करे।

35 जगहों पर होगा कार्यक्रम  
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला वन क्षेत्र के चेकाम, दीघा, बुरुडीह, श्यामनागी, सुकलारा, काशपानी, उलदा,  कुमीरमुड़ी, रोआम, कुदादा, राखामाइंस वन क्षेत्र के धौलाडीह, हरिणा, सिंदुरपुर, चाकुलिया वन क्षेत्र के जोड़िशा, साकाभांगा, नरसिंहगढ़ उत्तरी, दुधकुंडी, चंद्रपुर, नयाग्राम, धानगौरी, मुसाबनी वन क्षेत्र के गुड़बांदा, हड़दा, भालकी, लखाईडीह और मानगो वन क्षेत्र के पटमदा, गोबरघुसी, जोरिसा, बेल्डीह, मलियंता में ट्री रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित होगा। महिलाएं पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांधेंगे। 

जमुना टूटू 14 अगस्त को बांधेगी पेड़ो पर राखी
पद्मश्री जमुना टुडु 14 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र के सुनसुनिया जंगल मे पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांधेगी। स्थानीय महिलाओं के साथ जमुना टुडु वर्षों से सुनसुनिया जंगल में पेडों पर राखी बांधती है। वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल