हैप्पी बर्थ डे सीएम हेमंत सोरेनः 47 के हुए झारखंड के मुख्यमंत्री, इस तरह से मनाया जन्मदिवस

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का बुधवार के दिन जन्मदिवस है। इस अवसर पर उन्होंने अपने माता पिता का आशिर्वाद लिया। उनका जन्म 10 अगस्त 1975 के दिन रामगढ़ जिलें में हुआ था। राज्य को मुख्यमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 10, 2022 11:54 AM IST

रांची (झारखंड). झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री साथ ही झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आज 47वं बर्थडे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वे 2013 में मुख्यमंत्री बने थे। जन्मदिन के अवसर पर सीएम ने अपने पिता देशोम गुरुजी और मां का आशिर्वाद लिया। उनका  जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिला में हुआ था। उन्होंने कहा-राज्य के गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों और मूलवासियों के हक-अधिकार के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। सोशल मीडिया पर सीएम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। केंद्रीय मंत्री सहित पक्ष विपक्ष के सभी नेता कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी। 

कार्यकर्ता लेकर पहुंचे 47 पाउंड का केक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर सीएम आवास पर कई नेता कार्यकर्ता जुटे। सीएम आवास ढोल नगाड़ों से गूंजा। रिमझिम बारिश के बीच भी जेएमएम कार्यकर्ताओं में सीएम के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन पर उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान से आपके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं। बाबूलाल मरांडी ने भी सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी शुभकामना दी हैं। आज का दिन हेमंत सोरेन के लिए खास हो इसके लिए कार्यकर्ता यादगार बनाने के लिए जन्मदिन के अवसर पर 47 पाउंड का केक मुख्यमंत्री आवास में काटा गया। जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव डॉक्टर हेमलाल मेहता ने बताया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर काफी जोश में हैं।

जनजातीय कार्यक्रम के अवसर पर आया बर्थ डे
हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में जनजातीय महोत्सव का दूसरा दिन है, 10 तारीख है और आज इस अवसर पर सौभाग्य से मेरा जन्म जन्मदिन है। इतने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं यहां पर शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं और केक लेकर। इन लोगों ने यहां पर आकर के हमारे उत्साह को और बढ़ाया है। सभी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। आप लोगों का प्यार मिलता रहे, आप लोगों का आशीर्वाद मिलता रहे और मैं मजबूती से आपके लिए और झारखंड वासियों के लिए काम कर सकूं। बहुत-बहुत धन्यवाद सबको जोहार। वहीं बिहार की राजनीति पर कहा कि संयोग से आज बिहार में नई सरकार का गठन हो रहा है नई सरकार को मेरी ओर से शुभकामनाएं।

यह भी पढ़े- लालू के लाल ने बिहार तो बेटी ने संभाल रखी है सोशाल मीडिया की कमान, ट्वीट किया गजब वीडियो

Share this article
click me!