रांची पेट्रोल पंप में लूट वारदात में कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

Published : Aug 19, 2022, 04:07 PM ISTUpdated : Aug 19, 2022, 04:21 PM IST
रांची पेट्रोल पंप में लूट वारदात में कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

सार

घर का भेदी लंका ढाए वाली कहावत रांची की इस वारदात में सही साबित हुई। राजधानी के पेट्रोल पंप पर हथियार के दम पर हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। आरोपी वहां काम करने वाला कर्मचारी ही इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला।

रांची (झारखंड).  झारखंड की राजधानी में 12 अगस्त के दिन हुए पेट्रोल पंप में लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जांच के बाद पूरे मामले से पर्दा हटाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड पंप का कर्मचारी ही थी। उसने ही पंप में लूट कांड को अंजाम दिलवाया था। 

पंप ने काम करने वाले इंप्लॉई ने बनाया था लूट का प्लान
जानकारी के अनुसार, इस वारदात की पूरी प्लानिंग पंप में काम करने वाले कर्मचारी ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी पेट्रोल पंप कर्मचारी सोनू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू और प्रतीम साहू शामिल हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी इटकी के गड़गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के नामों का भी खुलासा किया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बीते 12 अगस्त को छह की संख्या अपराधियों ने पंप में घुसकर हथियार के बल पर कर्मियों से 2.73 लाख रुपए लूट लिए थे। घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी।
 
जांच के दौरान पुलिस को सोनू पर हुआ था शक
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस की टीम ने सबसे पहले पेट्रोप पंप के कर्मियों से पूछताछ की। इसी क्रम में पुलिस को पेट्रोल पंप कर्मचारी सोनू पर शक हुआ। पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया। फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी इन्वाल्वमेंट स्वीकार कर ली। इसके साथ ही उसने अपने साथियों की जानकारी भी दी। जिसके बाद पुलिस फरार अन्य लुटेरों की तलाश में जुट गई है। बहरहाल पेट्रोल पंप लुटेरों का पता चल गया है। जल्द ही सारे लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

यह था मामला
बीते दिनों 12 अगस्त को इटकी में लूटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों थाना क्षेत्र के राँची-गुमला मुख्य मार्ग NH23 पर पलमा गांव स्थित भूमिजा फ्यूल पेट्रोल पंप से 2.73 लाख रुपए लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पेट्रोल पंप के संचालक गौतम कुमार कुशवाहा ने बताया था कि सभी लूटेरे पेट्रोल पंप की दक्षिणी दिवार को फांद कर अंदर आए थे। उसके बाद लूटेरे काउंटर पर पहुंचे और वहां रखे सारे पैसे लेकर पैदल ही फरार हो गए।

यह  भी पढ़े- झारखंड में कोरोना की चौथी लहर की आहट...ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट सेंटॉरस की पुष्टि, एक्सपर्ट बोलें सतर्क रहें

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट
Ranchi Weather Today: 23 जनवरी को रांची शीतलहर की चपेट में! कोहरा और कनकनी अलर्ट