
रांची. महागठबंधन के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव नदारद रहे। सूत्रों के मुताबिक गढ़वा, चतरा और विश्रामपुर सीट को लेकर महागठबंधन में पेंच फंस गया। जिससे नाराज तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे।
अब तेजस्वी की गैरमौजूदगी में हेमंत सोरेन और आरपीएन सिंह पीसी कर गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान करेंगे। इस बीच तेजस्वी को मनाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 43 सीटें जेएमएम, 31 कांग्रेस और 7 सीटें आरजेडी के खाते में गई हैं। इन सीटों का पूरा ब्यौरा हम आपको बता रहे हैं।
कांग्रेस के खाते की सीटें-
लोहरदगा, जरमुंडी, जामताड़ा, पांकी, जगन्नाथपुर, कोलेबिरा, बरही, बड़कागांव, पाकुड़, रामगढ़, बेरमो खिजरी, कांके, धनबाद, बोकारो, डालटनगंज, जमशेदपुर पश्चिम और जमशेदपुर पूर्व।
जेएमएम के खाते की सीटें-
बरहेट, दुमका, चाईबासा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, डुमरी, टुंडी, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, सरायकेला, सिल्ली, जामा, खरसावां, मधुपुर, गिरिडीह, बोरियो, बहरागोड़ा, तोरपा, लिट्टीपाड़ा, सारठ, ईचागढ़, गांडेय।
राजद के हिस्से में गई सीटें-
हुसैनाबाद, कोडरमा, छत्तरपुर, गोड्डा. सूत्रों के मुताबिक विश्रामपुर सीट हर हाल में आरजेडी चाहता है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।