2 साल के बच्चे के रोने पर फूफा को आ गया गुस्सा, काट दिया मासूम का गला

झारखंड के सरायकेला में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो साल के मासूम के रोने पर गुस्सा होते हुए, उसके फूफा ने मासूम का गला रेत कर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को अऱेस्ट कर लिया है। वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी विक्षिप्त है....

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 5, 2022 12:46 PM IST / Updated: Aug 06 2022, 10:28 AM IST

सरायकेला (झारखंड).  झारखंड के सरायकेला जिले के बड़ा दावना गांव में मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आ रही है। दो साल के मासूम के रोने पर गुस्साए फूफा ने मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया गया कि कृष्णापुर गांव निवासी एक फूफा अपने ससुराल दाऊना गांव आया था। इस दौरान बच्चा को गोदी में लेकर खेला रहा था। इसी बीच बच्चा रोने लगा, तो गुस्साए फूफा ने बच्चे का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरायकेला पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। घटना के समय सोहन घर पर अकेला ही खेल रहा था। इस बीच ही फुफा नाने हांसदा ने उसकी हत्या कर दी। 

आधी रात जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बारे में सोहन के पिता सालखु मुर्मू ने बताया कि गुरुवार की शाम 5 बजे वे अपनी पत्नी के साथ गांव के ही खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम करवा रहे थे। इस बीच ही गांव के ही एक व्यक्ति ने खबर दी कि उसके बेटे का गला काट दिया गया है। इसके बाद पीड़ित के माता- पिता बदहवास हालत में वहां से दौड़े और घर पर पहुंचे। बच्चे को गंभीर हालत  में देखकर  उसे  तुरंत अस्पताल लेकर गए। 

सदर हॉस्पिटल ने किया रेफर
घटना के बाद सालखु बेटे को लेकर पहले तो सरायकेला के सदर अस्पताल में गये थे, लेकिन वहां पर हालत गंभीर बताते हुए वहां के डॉक्टरों ने मासूम को टीएमएच रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान ही गुरुवार आधी रात को सोहन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा, और पुलिस ने आरोपी फुफा नाने हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी को विक्षिप्त बता रहे हैं ग्रामीण
गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी नाने हांसदा विक्षिप्त हैं। लेकिन इसके पहले उसने इस तरह की हरकत पहले कभी नहीं की थी। वह भी शादी-शुदा है और एक बच्चा भी है। सालखु की बात करें दो उसकी एक चार साल की बेटी रह गयी है। सालखु चाईबासा के चालियामा स्थित रूंगटा माइंस में काम करते हैं, लेकिन घटना के दिन वे खेती का काम लंबित होने के कारण घर पर ही थे। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े- कांग्रेस का ऐसा प्रदर्शन ना देखा ना सुना, राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी का यह विरोध कम बल्कि नाटक ज्यादा लगा

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE : जी-7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने विश्व मंच पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
Yogi Adityanath LIVE: गोरखपुर के गौरव, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में पहुंचे CM।
Rudraprayag Accident Update: 14 यात्रियों की जिंदगी खत्म, सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल
Weather Alert: इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम को लेकर हो जाइए सावधान|IMD
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली में सुधरी पानी की व्यवस्था