गांववालों ने सगी बहनों के थैलों में कुछ ऐसा देखा कि मच गया कोहराम

झारखंड के रांची में सब्जी चोरी के इल्जाम में दो महिलाओं को टॉर्चर करने का मामला सामने आया है। दोनों सगी बहनें हैं। लोगों ने उन्हें पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। उनके बाल का दिए।

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2019 6:19 AM IST

रांची. रांची के बुढ़मू में मॉल लिंचिंग का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो गरीब सगी बहनों को खेत से सब्जी चुराने के इल्जाम में गांववालों ने इंसानियत को भूलकर बुरी तरह पीटा। दोनों को पेड़ से बांध दिया और फिर प्रताड़ित किया। मामला ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के सोगा गांव का है। पीड़िता सालो देवी और बालो देवी दोनों सगी बहनें हैं। गांववाले इतने उग्र थे कि उनकी जान ले लेते। गनीमत रही कि किसी ने इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया और उनकी जान बच गई। इस संबंध में ठाकुरगांव पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

19 लोगों पर FIR
सालो और बालो सब्जी बेचकर अपना गुजर-बस करती हैं। दोनों अलग-अलग गांव में रहती हैं। साले कांके प्रखंड के गागी और बालो बुढ़मू प्रखंड के बुतरू गांव में रहती है। दोनों रविवार को उमेडंडा में लगनी वाली साप्ताहिक हाट में सब्जियां खरीदने गई थीं। वे ऑटो में सब्जियां लेकर गांव लौट रही थीं। इस बीच रास्ते में उनका ऑटो खराब हो गया। दोनों बहनों का मायका सोबा गांव में है। चूंकि रात हो गई थी, लिहाजा वे मायके में रुक गईं। सोमवार सुबह वे थैलों में सब्जियां भरकर घर लौट रही थीं। इसी बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि दोनों बहनें खेतों से सब्जियां चोरी करके जा रही हैं। इस बीच दोनों बहनें रातू चट्टी स्थित बाजार में सब्जियां बेचने जा चुकी थीं। गांववाले उन्हें वहां पकड़कर सोबा गांव लेकर आए। गांववालों ने ठाकुरगांव से भी कुछ लोगों को बुला लिया था। यहां सबने मिलकर दोनों बहनों को मार-मारकर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को बचाया और रांची के रिम्स में इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ गांववालों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने दोनों महिलाओं के खिलाफ सब्जी चोरी करने की लिखित शिकायत की है। इस बारे में थानाप्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि किसी भी व्यापारी या किसान ने महिलाओं पर सब्जियां चोरी करने का इल्जाम नहीं लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election