रात 10 बजे दबे पांव उठी बहू, ननद और पति के कमरे की बाहर से कुंडी चढ़ाई और फिर ससुर के कमरे में जा घुसी

Published : Jan 31, 2020, 06:20 PM ISTUpdated : Jan 31, 2020, 06:24 PM IST
रात 10 बजे दबे पांव उठी बहू, ननद और पति के कमरे की बाहर से कुंडी चढ़ाई और फिर ससुर के कमरे में जा घुसी

सार

झारखंड के हजारीबाग में एक बुजुर्ग की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह हत्या किसी और ने नहीं, उसकी बहू ने ही की। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया..इसका पता नहीं चल पाया है।

हजारीबाग, झारखंड. यहां एक 60 साल के शख्स की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मर्डर उसकी ही बहू ने किया। हालांकि पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने ऐसा क्यों किया? घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के मसरातू पंचायत में गुरुवार रात को हुई। महिला ने कुल्हाड़ी से ससुर पर वार किया था। घटना के बाद भी आरोपी वहीं मौजूद रही। शुक्रवार सुबह मौक पर पहुंची और महिला को अरेस्ट कर लिया।

पति और ननद को कमरे में कर दिया था बंद...
पुलिस के मुताबिक मृतक गणेश राणा दर्जी था। घटना के मुताबिक, गुरुवार रात सबने खाना खाया। इसके बाद सब अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। आरोपी महिला 32 साल की डॉली देवी पति अमर राणा के साथ अपने कमरे में चली गई। वहीं, उसकी ननद और ससुर अपने-अपने कमरे में चले गए। रात करीब 10 बजे डॉली उठी। उसने सबसे पहले अपने कमरे को बाहर से बंद किया, ताकि पति को खबर न लगे। इसके बाद ननद के कमरे की बाहर से कुंडी डाल दी। इसके बाद ससुर के कमरे में पहुंची। इसके बाद महिला ने कुल्हाड़ी उठाकर ससुर पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। ससुर के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर सबकी नींद खुली। इस बीच आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल गणेश को फौरन सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

घटना के वक्त सास पूजा पंडाल में गई थी
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी की सास सरस्वती पूजा के लिए मोहल्ले में बने पंडाल में गई थी। आरोपी महिला की करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Result 2026 via SMS: जानिए एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट?
JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा, जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट