पहाड़ी पर जंगल में पड़ी थी मासूम की लाश, मां कपड़े देखकर चीख पड़ी-'ये मेरा बच्चा है, इसका क्या कसूर था'

Published : May 05, 2020, 06:01 PM IST
पहाड़ी पर जंगल में पड़ी थी मासूम की लाश, मां कपड़े देखकर चीख पड़ी-'ये मेरा बच्चा है, इसका क्या कसूर था'

सार

रिश्तों में आई कड़वाहट कितनी खतरनाक साबित होती है, यह घटना इसी का उदाहरण है। यहां एक 8 साल के बच्चे की बुरी तरह हत्या कर दी गई। उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया। लाश जंगल में छोड़ दी, ताकि कोई जंगली जानवर आकर उसे खा जाए। मां तक कपड़े देखकर ही अपने मासूम बेटे को पहचान पाई। महिला इस हत्या का इल्जाम अपने ही पति पर लगा रही है।

जमशेदपुर, झारखंड. मां-बाप के बीच अकसर होने वाले झगड़े की यह बच्चा बलि चढ़ गया। आरोप है कि पिता ने इसकी जान ले ली। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। रिश्तों में आई कड़वाहट कितनी खतरनाक साबित होती है, यह घटना इसी का उदाहरण है। इस 8 साल के बच्चे की बुरी तरह हत्या की गई। उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया। लाश जंगल में छोड़ दी, ताकि कोई जंगली जानवर आकर उसे खा जाए। मां तक कपड़े देखकर ही अपने मासूम बेटे को पहचान पाई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने गुस्से में अपने ही बेटे को मार डाला।

जंगली जानवरों के लिए छोड़ दी लाश...
एमजीएम थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवघर स्थित चडरी पहाड़ पर किसी बच्चे की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। बच्चे का सिर पत्थर से कुचला गया था। लाश जंगल में इस मकसद से छोड़ दी गई थी, ताकि जंगली जानवर उसे खा जाएं। लेकिन लकड़ी काटने पहुंचे लकड़हारों की नजर लाश पर पड़ गई। बच्चे की पहचान उसकी मां ने कपड़ों से की। 8 साल का समीर आजादनगर में रहता था। महिला के आरोप के बाद पुलिस ने बच्चे के पिता मो. शमशेर को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन महीने से अलग रह रहे थे दम्पती
महिला ने बताया कि वो पिछले तीन महीने से अलग रह रहे थे। सोमवार को उसका पति घर आया था। वो समीर को अपने साथ ले गया था। इसके बाद बच्चे की लाश मिली।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया
झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम