दिवाली पर खूब की मस्ती, अगले दिन दुनिया से चली गईं घर की दो बेटियां

Published : Oct 28, 2019, 02:32 PM IST
दिवाली पर खूब की मस्ती, अगले दिन दुनिया से चली गईं घर की दो बेटियां

सार

त्योहार के मौके पर दो घरों में मातम पसर गया। दिवाली पर खूब मस्ती करने वालीं दो बहनें अगले दिन गोवर्धन पूजा से पहले इस दुनिया से चली गईं। दोनों एक हादसे का शिकार हो गईं।

गिरीडीह. त्योहार पर एक हादसे ने दो घरों में मातम फैला दिया। सोमवार को हुए एक हादसे में दो चचेरी बहनें तालाब में डूब गईं। हादसे की जानकारी लगने पर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। दोनों बच्चियों की मांओं का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा देवरी के नावाबांध स्थित तालाब में  हुआ। जानकारी के मुताबिक, 12 साल की गीता कुमारी और उसकी चचेरी बहन पिंकी कुमारी(11) तीसरी बहन निशा कुमारी(14) के साथ तालाब पर नहाने गई थीं। तालाब पर मस्ती के दौरान तीनों बहनें गहरे पानी में चली गईं। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने दौड़े। कुछ लोगों ने फौरन तालाब में छलांग मार दी। वे निशा को बाहर निकाल लाए। हालांकि गीता और पिंकी गहरे पानी में डूब गए। कुछ देर बाद लोगों ने दोनों बच्चियों के शव तालाब से निकाले। निशा को इलाज के लिए जमुआ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत