मां खुश थी कि अगले महीने उसके आंगन में बहू आ जाएगी, लेकिन उससे पहले ही सज गई बेटे की अर्थी

Published : Mar 11, 2020, 05:32 PM IST
मां खुश थी कि अगले महीने उसके आंगन में बहू आ जाएगी, लेकिन उससे पहले ही सज गई बेटे की अर्थी

सार

यह दर्दनाक हादसा झारखंड के गुमला में हुआ। मृतक की अप्रैल में शादी होने वाली थी। बेटे की खबर सुनकर मां तो जैसे अपनी सुधबुध खो बैठी

गुमला, झारखंड. एक मां को नहीं मालूम था कि शादी के कुछ दिन पहले ही उसके घर से बेटे की अर्थी उठेगी। एक दर्दनाक हादसे में उसके बेटे की जान चली गई। मृतक अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। हादसा एक गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। मृतक अपनी कार से नाना के घर होली मनाने गुमला घर आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राहुल मिश्रा के रूप में हुई। वो एक रेस्टोरेंट चलाता था। उसका रेस्टोरेंट रांची में है। हादसा मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के लांजी भरदा के पास हुआ। गाय बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर सड़के किनारे पुलिया से टकरा गई थी। घायल को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक के सिर में गंभीर चोट पहुंची थी। यह उसकी मौत की वजह बनी।


अप्रैल में होनी थी शादी...
घटना की सूचना राहुल के फुफेरे भाई सुशांत शेखर ने गुमला थाने में की थी। मंगलवार शाम हजारीबाग अंतिम संस्कार किया गया। राहुल होली मनाने अपने नाना यमुना पाठक के घर आ रहा था। उसके नाना गुमला चेटर पंडित मोहल्ले में रहते हैं। राहुल के पिता सुशील मिश्रा आर्मी से रिटायर्ड हैं। वे शहर के लोहरदगा रोड स्थित एक होटल चलाते हैं। वहीं राहुल भूखा पंडा नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। मृतक की दो बहने हैं। इनमें से बड़ी बहन निधि की ससुराल रांची में है। छोटी बहन मुन्नी दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। मृतक की मां प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। मृतक वकालत की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की जानकारी लगते ही शादीभरे माहौल में मातम पसर गया। राहुल की अप्रैल में शादी होनी थी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Board 10th Result 2026: रात में लाइव हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सुबह गायब! मार्कशीट स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल