कोरोना वैक्सीन शख्स के लिए बनी वरदान: ना चल सकता था..ना बोला पाता था, डोज लगते ही हुआ चमत्कार..डॉक्टर भी हैरान

Published : Jan 13, 2022, 02:13 PM IST
कोरोना वैक्सीन शख्स के लिए बनी वरदान: ना चल सकता था..ना बोला पाता था, डोज लगते ही हुआ चमत्कार..डॉक्टर भी हैरान

सार

 झारखंड के बोकारो जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दिव्यांग को वैक्सीन लगवाना चमत्कार साबित हुआ है। वह ना तो चल सकता था और ना ही बोल पाता था। लेकिन वैक्सीन लगते ही उसकी खोई आवाज वापस आ गई। 


बोकारो (झारखडं). अभी तक हम यही जानते थे कि कोरोना वायरस के खात्मे करने के लिए वैक्सीन वरदान की तरह है। जिसके दोनों डोज लगने से व्यक्ति संक्रमित होने से बच जाता है। लेकिन झारखंड के बोकारो जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दिव्यांग को वैक्सीन लगवाना चमत्कार साबित हुआ है। वह ना तो चल सकता था और ना ही बोल पाता था। लेकिन वैक्सीन लगते ही उसकी खोई आवाज वापस आ गई और उसके कई अंगों ने काम करना भी शुरू कर दिया है।

सिर्फ एक ही डोज में हुआ ये चमत्कार
दरअसल, यह अनोखी कहानी बोकारो जिले में पेटरवार गांव के रहने वाले 55 साल के दुलारचंद मुंडा की है। जिन्होंने दावा किया है कि  कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगते ही उनकी कोई आवाज वापस आ गई है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन वैक्सीन लगने बाद पहले की तरह वो चलने-फिरने लगे हैं।

5 साल पहले एक सडक हादसे में हो गया था बेजान 
दुलारचंद मुंडा ने बताया कि 5 साल पहले एक सडक हादसे में उसका शरीर बेजान सा हो गया था। उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी थी और चल-फिर नहीं पाता था। परिजनों का कहना है कि दुलारचंद के ठीक होने के लिए उन्होंने अस्पतालों के अलावा मंदिर, मस्जिद तक के चक्कर लगाए । मन्नतें मांगी की वह ठीक हो जाए, पर कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन वैक्सीन के एक ही डोज ने वह कमाल कर दिया है। जिसकी हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

डॉक्टर्स को हिस्ट्री एनालिसिस करने का आदेश 
वहीं इस पूरे मामले पर दुलारचंद का इलाज करने वाले डॉक्टर सिर्फ इसे एक इत्तफाक मानकर चल रहे हैं।  जिला मेडिकल टीम ने इस घटना के बाद  दुलारचंद की मेडिकल हिस्ट्री एनालिसिस करने का आदेश दिए हैं। पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह कौन सी वजह है जिससे वह पहले की तरह ठीक हो गया। क्या वह झूठ बोल रहा है या फिर वास्तव में वैक्सीन के डोज से उसको यह कमाल हुआ है।

वो व्यक्ति जिसने लगवाई 11 बार Corona की वैक्सीन, सुनिए क्या दिया तर्क

बिहार में स्वास्थ्यकर्मी ने 18 से कम उम्र के दो भाइयों को लगा दी कोवीशील्ड, शिकायत पर कहा-कुछ नहीं होगा

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?