लॉक डाउन के बीच घर की याद आने लगी थी..रास्ते में छात्रा ने अपने फ्रेंड को कॉल किया...बस यह गलती पड़ी भारी

Published : Mar 28, 2020, 11:31 AM IST
लॉक डाउन के बीच घर की याद आने लगी थी..रास्ते में छात्रा ने अपने फ्रेंड को कॉल किया...बस यह गलती पड़ी भारी

सार

झारखंड के दुमका में लॉक डाउन के बाद हॉस्टल छोड़कर अपने घर के लिए निकली एक छात्रा के साथ उसके ही दोस्त और अन्य 10 लोगों से गैंग रेप किया। छात्रा को गंभीर हालत में दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

दुमका, झारखंड. लॉक डाउन के बाद हॉस्टल छोड़कर अपने घर के लिए निकली एक छात्रा के साथ उसके ही दोस्त और अन्य 10 लोगों से गैंग रेप किया। छात्रा को गंभीर हालत में दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 16 साल की पीड़िता इंटर की छात्रा है। पीड़िता के बयान के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना 24 मार्च को गोपीकांदर के गड़ियापानी जंगल में होना बताई जाती है।

सहेली के साथ स्कूटी पर गांव आ रही थी पीड़िता

एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि पीड़िता लॉक डाउन के बाद कॉलेज बंद होने पर हॉस्टल छोड़कर अपने गांव गोपीकांदर के लिए निकली थी। वो अपनी एक सहेली के साथ स्कूटी पर थी। सहेली ने उसे कारुडीह के मोड़ पर छोड़ दिया। यहां से पीड़िता को लेने उसके परिजन आने वाले थे। लेकिन जब शाम तक उसे लेने कोई नहीं आया, तो उसने अपने दोस्त विक्की उर्फ प्रसन्नजीत हांसदा को फोन किया।

दोस्त की नीयत हुई खराब...
विक्की बाइक लेकर पीड़िता के पास पहुंचा। उसके साथ एक अन्य युवक था। उसने पीड़िता को बाइक पर बैठाया और उसे गांव छोड़ने चल पड़ा। रास्ते में जंगल आने पर उसने बाइक रोकी और टॉयलेट के बहाने चला गया। थोड़ी देर बाद वो लौटा और दोस्त के साथ पीड़िता का रेप किया। माना जा रहा है कि उसने ही बाकी 8 लोगों को बुलाया होगा। इसके बाद 8 नकाबपोश वहां पहुंचे और सबने बारी-बारी से पीड़िता का रेप किया।

बेहोशी की हालत में जंगल में ही पड़ी रही पीड़िता
बताते हैं कि रेप के कारण पीड़िता रातभर जंगल में बेहोश पड़ी रही। अगले दिन वो घिसटते हुए सड़क पर पहुंची..तब किसी गांववाले की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को सूचित किया गया।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather: यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? कहां चलेगी लू, कहां आंधी-बारिश
IMD Weather: रायपुर से कानपुर तक तपेगा उत्तर भारत, पटना-रांची में आंधी बारिश, जानिए 10 शहरों का मौसम