झारखंड़ का शॉकिंग क्राइम: BF ने गर्लफ्रेंड को दिया ऐसा गिफ्ट, फिर मांगने लगा वापस, नहीं दिया तो लड़की की हत्या

Published : Apr 05, 2022, 02:10 PM IST
झारखंड़ का शॉकिंग क्राइम: BF ने गर्लफ्रेंड को दिया ऐसा गिफ्ट, फिर मांगने लगा वापस, नहीं दिया तो लड़की की हत्या

सार

झारखंड के पुकरा से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने खुद अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जो वजह सामने आई है वह चौंकाने वाली है। क्योंकि आरोपी अपनी दी हुई गिफ्ट मांग रहा था। जब लड़की ने देने से इंकार कर दिया तो मौत के घाट उतार दिया।  

रांची (झारखंड). अभी तक आपने गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड एक-दूसरे को कीमती तोहफे देते हुए सुना होगा। लेकिन कोई वापस अपने गिफ्ट को लेने के लिए प्रेमिका की हत्या कर दे ऐसा शायद ही कभी सुना और देखा होगा। लेकिन झारखंड़ के पाकुर में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने पहले तो अपनी प्रेमिका को उपहार में एक महंगा मोबाइल दिया, लेकिन इसी स्मार्टफोन को वापस लेने के लिए गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।

गर्लफ्रेंड को फुटबॉल मैच दिखाने ले गया और...
दरअसल, यह चौंका देने वाली वारदात पाकुर के महेशपुर थाना इलाके का है। जहां पुलिस को सोमवार शाम  सुनसान जगह पर लड़की का शव पड़ा मिला। जब लाश की शिनाख्त की गई और मृतका के परिवार को सूचित कर बुलाया गया। परजिनों ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी अपने प्रेमी के साथ फुटबॉल मैच देखने के लिए निकली थी। लेकिन वही प्रेमी उसकी हत्या कर देगा कभी नहीं सोचा था।

आरोपी ने बताया कैसे प्रेमिका को उतारा मौके के घाट
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने मृतक लड़की को कुछ दिन पहले महंगा मोबाइल गिफ्ट किया था। लेकिन अब वो प्रेमिका से फोन वापस मांगने लगा था।  लेकिन लड़की ने देने सेइनकार कर दिया था। इतना ही नहीं हत्या के एक दिन पहले भी दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। आरोपी ने बताया कि जब वह मैच देखकर आ रहे थे तो उसने किसी नुकीली चीज से प्रेमिका पर हमला कर दिया। जिससे लड़की की मौके पर ही मोत हो गई। इसके बाद अपना फोन लेकर फरार हो गया।

दो साल से चल रहा था दोनों का अफेयर
मृतक लड़की के परजिनों बताया कि उनकी बेटी का एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। वह दोनों दो सालों से रिलेशन में थे। वह अक्सर लड़की से मिलने के लिए घर आता-जाता रहता था। लेकिन आरोपी के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे, तभी उन्होंने कुछ दिन पहले माता-पिता ने आरोपी बेटे की शादी कहीं और रिश्ता तय कर दिया था।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Cockroach Found in Airport Lounge Food: रांची एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में परोसा गया ‘कॉकरोच वाला खाना’! सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
IMD Weather Forecast: कहीं 44°C की भीषण गर्मी कहीं तेज आंधी-बारिश, जानें दिल्ली-UP से MP, बिहार-झारखंड तक मौसम का हाल