
लोहरदगा (झारखंड). रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं इस तरह बढ़ रही हैं कि अब लगने लगा है कि बच्चियां घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। झारखंड के लोहरदगा जिले से एक ऐसी ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जो खून के रिश्ते को कलंकित करती है। यहां एक युवक ने अपनी ही दो सगी बहनों को दो सगी बहनों को हवस का शिकार बनाते हुए उनके साथ रेप किया। आरोपी इतना बड़ा हैवान निकला कि अपनी मां के साथ भी अश्लील हरकतें कर चुका था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चाकू की नोक पर बहन के साथ की दरिंदगी
दरअसल, यह शर्मनाक घटना लोहरदगा शहरी थाना क्षेत्र से सामने आई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मंगलवार शाम अपनी 19 वर्षीय बड़ी बहन जब नहाकर बाथरूम से निकली तो आरोपी जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता की आवाज सुनकर छोटी बहन बचाने आई तो उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। वहीं दोनों बहनों की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां बीच बचाव करने पहुंची तो मां के साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
मां ने कहा-दरिंदे बेटे को तीन से बर्दाश्त कर रही थी
बताया जाता है कि इस घटना से पहले अपनी 16 साल की छोटी बहन के साथ भी रेप कर चुका है। वह पिछले दो से तीन साल से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर रहा है। लेकिन जब बड़ी बहन के साथ हरकत की तो परजनों ने बर्दाश्त नहीं हुआ, मां बुधवार को अपनी दोनों बेटियों को लेकर महिला थाने पहुंची और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर उसे गिरफ्तारी की मांग की।
आरोपी मोटर गैरेज में है मैकेनिक
मामले की जांच कर रहीं महिला थाना प्रभारी जोस्फीना हेम्ब्रम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। दुष्कर्म का आरोपी मोटर गैरेज में मैकेनिक का कार्य करता है। पिछले तीन सालों से वह अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप कर रहा था।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।