शॉकिंग खबर: 5 साल की बच्ची का 12 साल के लड़के ने किया रेप, पढ़िए झारखंड की ये चौंका देने वाली वारदात

Published : Apr 27, 2022, 05:02 PM ISTUpdated : Apr 27, 2022, 05:32 PM IST
शॉकिंग खबर: 5 साल की बच्ची का 12 साल के लड़के ने किया रेप, पढ़िए झारखंड की ये चौंका देने वाली वारदात

सार

देशभर में रोजाना महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब झारखंड से जो मामला सामने आया है वह वह चौंकाने वाला है। जहां एक 12 साल के नाबालिग लड़के ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। 

खूंटी (झारखंड). राज्य के खूंटी इलाके में 5 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। 12 साल के नाबालिग लड़के पर यह आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। समाज को कलिंकत करने वाली यह घटना तोरपा थाना क्षेत्र की है। बच्ची दुकान से फ्रूटी लेने गई थी। दुकान में मौजूद 12 साल के बच्चे इसी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया।

मासूम ने रोते-बिलखते मां को सुनाई दर्दभरी दास्तां
घटना के कुछ देर बाद पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुंची और बिलखते हुए मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर तत्काल पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। आरोपी नाबालिग को पकड़ कर उससे पूछताछ की और उसे रांची के बाल सुधार गृह में भेज दिया। नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

राज्य में दुष्कर्म का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा
बता दें कि झारखंड में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में साल 2020 में जहां दुष्कर्म के 1368 मामले सामने आए थे। वहीं 2020 के मुकाबले 2021 में झारखंड में रेप के मामलों में 17 फीसदी का इजाफा हुआ। जो बढ़कर यह आंकड़ा  1671 तक पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें-

झारखंड की शॉकिंग न्यूज : खूंटी में शादी से लौटते वक्त 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, आरोपियों की उम्र 10-15 साल

झारखंड में दो सहेलियों से गैंगरेप : पहले एक युवती से दुष्कर्म फिर सहेली को बुलाने को कहा, पुलिस के होश उड़े

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल