झारखंड में श्रद्धा से भी क्रूर मर्डर: कटर से पत्नी को काटा, 50 टुकड़े किए...एक महीने पहले की थी लव मैरिज

Published : Dec 18, 2022, 12:51 PM ISTUpdated : Dec 18, 2022, 02:06 PM IST
  झारखंड में श्रद्धा से भी क्रूर मर्डर: कटर से पत्नी को काटा, 50 टुकड़े किए...एक महीने पहले की थी लव मैरिज

सार

झारखंड के साहिबगंज जिले से दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड से भी ज्यादा क्रूर मर्डर का मामला सामने आया है। जहां पति दिलदार अंसारी ने अपनी पत्नी रिबिका की बेरहमी से हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 50 टुकड़े कर दिए। आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन ये  तो उससे भी खतरनाक निकला।

रांची. राजधानी दिल्ली की 'श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड' के बाद देश में आए दिन ऐसे खौफनाक घटनाएं सामने आ रही हैं जो हैरत में डाल रही हैं। लोग इस वारदात को भूल भी नहीं पाए थे कि अब झारखंड के साहिबगंज जिले से इसी तरह की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक 22 साल की लड़की को इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का पति दिलदार अंसारी है।

आरोपी ने हत्या के बाद कटर से काट दी डेड बॉडी
दरअसल, यह शॉकिंग क्राइम साहिबगंज जिले के बोरियो थाने इलाके की है। जहां शनिवार देर शाम पुलिस ने एक कच्चे घर से लड़की की लाश को 50 से ज्यादा टुकड़ों में बरामद किया है। उसके सिर और धड़ अलग-अलग हिस्सों में थे। आरोपी ने पूरी बॉडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में कटर से काटा था। पुलिस ने मृतक लड़की और आरोपी की पहचान कर ली है। वहीं इस मामले के आने के बाद सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनता में आक्रोश आ गया है।

दिलदार अंसारी ने एक महीने पहले ही की थी लव मैरिज
जांच में पता चला है कि आरोपी दिलदार अंसानी ने एक महीने पहल ही रिबिका से लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी, जबकि रिबिका की पहली। आरोपी को पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने यह शादी की। रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। वह अपने परिवार में 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। आरोपी विशेष समुदाय से आता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा मामला लव जिहाद का भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपीको गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

आखिर कैसे और क्यों पत्नी को दी इनती भयानक मौत 
बता दें कि जिस तरीके से मृतका के शव के टुकड़े बरामद किए हैं, उसे लेकर पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ने हत्या के बाद डेड बॉडी को इलेक्ट्रिक कटर से काटा होगा। हालांकि अब उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पता चलेगा की आखिर कैसे और क्यों अपनी पत्नी को इतनी भयानक मौत दी।

शव के टुकड़ों को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे।
शनिवार शाम लोगों को आंगनवाड़ी भवन के पीछे कुत्तों का झुंड दिखाई दिया। जो मांस के टुकड़ों को नोच-नोचकर खा रहे थे। जब लोग पास पहुंचे तो पता चला कि यह मांस किसी जानवर का नहीं, बल्कि मानव शरीर के हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए पास में बने एक खंडर भवन में गई, जहां एक लड़की की लाश  क्षत-विक्षत हालत में पड़ी थी। 

( मृतक लड़की के शव के वो टुकड़े जो पुलिस ने बरामद किए हैं।)

बीजेपी-कांग्रेस ने कहा ये बहुत ही शर्मनाक घटना
इस जघन्य हत्याकांड के बाद जनता और विपक्षी पार्टी बीजेपी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। एक तरफ जहां बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हत्या की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, आए दिन ऐसी घटनाएं प्रदेश से सामने आ रही हैं। वहीं, झारखंड की सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने इस निर्मम हत्या को शर्मनाक करार देते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें-पूरी जिंदगी नॉनवेज छुआ तक नहीं, लेकिन चाची को कसाई की तरह काट दिया...आखिर क्या थी भतीजे की नफरत की वजह

यह भी पढ़ें-जयपुर में दिल्ली की श्रृद्धा जैसा हत्याकांड, महिला की हत्या कर लाश के किए 10 टुकड़े, फिर एक-एक कर जंगल फेंके

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!