नाबालिग के पेट में अचानक हुआ जोरदार दर्द, हॉस्पिटल जाने पर सामने आई दिल दहलाने वाली सच्चाई

झारखंड में आदिवासी बेटियों पर अत्याचार नहीं रूक रहा है। सिमडेगा में 14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन दरिंदे अरेस्ट कर लिए। वारदात 4 महीने पहले हुई थी, पर मामला अब सामने आया है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 28, 2022 3:49 PM IST

सिमडेगा (झारखंड). झारखंड में इन दिनों आदिवासी युवतियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई है। यह रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जगहों से इनपर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है। एक ओर सरकार खुद को आदिवासी की सरकार कहती है, वहीं इन पर हो रहे अत्याचार के मामले सामने आने से सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला सिमडेगा के कोलिबिरा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की है। जहां 14 साल की नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेत दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

गर्भवती होने पर दरिंदगी का पता चला
जानकारी के अनुसार, 4 चार महीने पहले कोलेबिरा थाना इलाके के शाहपुर पंचायत में एक 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ 3 लड़कों ने दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने बच्ची को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके कारण बच्ची इतने महीनों चुप रही थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। वहीं, घटना के कुछ महीने बीत जाने के बाद बच्ची के पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद परिजनों ने लड़की की जांच डॉक्टर से करवाई। जांच में लड़की गर्भवती पाई गई। इस तरह चार महीने बाद दरिंदों की दरिंदगी सामने आई। 

पीड़िता के पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के पिता ने कोलेबिरा थाना में केस दर्ज कराया। शिकायत में पिता ने घटना की जानकारी दी और बताया कि पेट में दर्द के बाद सिमडेगा सदर अस्पताल में जांच करवाई। जहां पर नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिली। बताया गया कि 5 जून के दिन 3 लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले को संख्या 58/22 के तहत दर्ज कर लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

इससे पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं
बता दें कि राज्य में इस घटना से पहले भी राज्य की बेटियों पर अत्याचार के कई मामले सामने आए है। अंकिता हत्याकांड ने पूरे राज्य सहित देशभर के लोगों को झकझोर दिया था। इसके तुरंत बाद एक आदिवासी युवति की हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया गया था। कुछ दिनों में झारखंड में हो रही घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- राजस्थान के अय्याश डॉक्टर शॉकिंग कहानी, खूबसूरत महिला की न्यूड फोटो खींच मिटाई हवस

Share this article
click me!