इलेक्शन ड्यूटी से पहले जवान ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कमांडर की मौत के बाद खुद को किया शूट

Published : Dec 09, 2019, 12:40 PM IST
इलेक्शन ड्यूटी से पहले जवान ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कमांडर की मौत के बाद खुद को किया शूट

सार

रांची में विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान कंपनी कमांडर से किसी बात पर विवाद के बाद एक जवान ने फायरिंग कर दी। इससे कमांडर की मौत हो गई। बाद में जवान ने खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया।

रांची, झारखंड। इलेक्शन ड्यूटी में फ्रस्टेशन का शिकार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन के जवान ने कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी शूट कर लिया। घटना सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे खेल गांव परिसर में हुई। यहां इन जवानों को दूसरे चरण की वोटिंग के लिए ठहराया गया था। यहां से सोमवार को ही इन्हें हजारीबाग जिला के चौपारण में ड्यूटी के लिए जाना था। जवान ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। इससे एक अन्य जवान नंद किशोर कुशवाह के पैर में भी गोली लगी है। एक अन्य जवान बेनुधर धुप को भी छर्रे लगे हैं। दोनों को फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

कंपनी कमांडर की पहचान मेला राम कुर्रे के रूप में हुई। वहीं जवान विक्रमादित्य रजवाड़े था। दोनों ही छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में तैनात थे। रांची के सीनियर एसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जवान का कमांडर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कमांडर 20 दिन बाद रिटायर होने वाले थे। वहीं जवान अभी अविवाहित था। घटना की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी के कमांडेंट डीआर अचला ने कहा कि यह विवाद छुट्टी को लेकर नहीं था। कमांडर ने शिकायत की थी कि जवान शराब पीता है।

बताते हैं कि इसके लिए विक्रमादित्य को चेतावनी दी गई थी। इससे पहले अनुशासनहीनता के चलते कुछ जवानों को हटा दिया गया था। 4-5 जवानों को दूसरी कंपनी में भेज दिया गया था। कंपनी 20 नवंबर को चुनाव कराने के लिए झारखंड पहुंची है।  

 

(फोटो: बायें से कमांडर मेला राम कुर्रे और जवान विक्रमादित्य रजवाड़े)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट
JAC 10th Topper List 2026: टॉप 3 में 12 स्टूडेंट्स, लड़कियों और लड़कों में बराबरी का शानदार रिकॉर्ड