अभी पानी से डरता है, कुछ दिनों बाद हवा से कांपने लगेगा यह बच्चा, फिर मां की गोद सूनी हो जाएगी

Published : Dec 17, 2019, 06:15 PM ISTUpdated : Dec 17, 2019, 06:18 PM IST
अभी पानी से डरता है, कुछ दिनों बाद हवा से कांपने लगेगा यह बच्चा,  फिर मां की गोद सूनी हो जाएगी

सार

करीब डेढ़ महीने पहले 10 साल के बच्चे की जिंदगी में ऐसी घटना हुई, जिसने उसकी आदतें ही बदल दीं। कभी आम बच्चों की तरह मां से प्यारी-प्यारी बातें करने वाला यह बच्चा अब जानवरों की तरह हमलावर हो गया है।

धनबाद, झारखंड. देवरी का यह बच्चा इन दिनों दूसरों की छोड़िए, अपने परिवार के लिए भय का कारण बन गया है। लोग इसके पास आने से डरते हैं। अगर कोई आ जाए, तो यह उग्र हो उठता है। अपनी मां और परिजनों को देखकर भी इसके इमोशन नहीं जागते। कारण, यह बच्चा हाइड्रोफोबिया का शिकार हो गया है।

यह है 10 साल का अजीब बेसरा। करीब डेढ़ महीने पहले इस बच्चे को सियार ने काट लिया था। परिजनों ने इलाज कराया, लेकिन पूरी तरह से नहीं। उसे 4 एंटी रेबीज वैक्सीन(ARV) लगवाए जाने थे। नासमझी में परिजनों ने सिर्फ तीन ही लगवाए। नतीजा बच्चा हाइड्रोफोबिया का शिकार हो गया। अब यह बच्चा सियारों की तरह हरकतें करने लगा है। वो पानी को देखकर खौफ खा जाता है। अगर कोई उसके पास पानी लेकर जाता है, तो वो जानवरों की तरह चीखने लगता है। काटने को होता है।


अपने बच्चे की यह हालत देखकर मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। बच्चे के ठीक होने की उम्मीद में उसे सोमवार को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसे भी मालूम है कि बच्चे का बच पाना नामुमकिन है। देवरी निवासी बच्चे की मां बियातुस ने बताया कि दीवाली के आसपास उसे सियार ने काटा था। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। उसे समय-समय पर चार ARV लगवाने की सलाह दी गई थी। बच्चे की मां ने बताया कि चौथा वेक्सीन हॉस्पिटल की लापरवाही से नहीं लग पाया। अब कुछ दिनों से बच्चे की हरकतें बदलने लगी हैं।

पीएमसीएच में पेडियाट्रिक डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. केके चौधरी ने एक मीडिया हाउस को बताया कि इस बीमार में मौत तय है। हाइड्रोफोबिया एक खतरनाक रोग है। यह कुत्ते-बिल्ली, सियास-भेड़िया आदि जानवरों के काटने पर होता है। इसका विषाणु हवा के जरिये फैलता है। इसमें पहले मरीज पानी से डरता है। फिर उसे हवा से भी भय होने लगता है। आखिर में उसकी मौत हो जाती है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?