एक पति का दो पत्नियों ने किया अजीबोगरीब बंटवारा, 3-3 दिन रहेगा एक-दूसरे के साथ, एक दिन होगा वीकऑफ

Published : Jan 20, 2020, 02:31 PM ISTUpdated : Jan 20, 2020, 03:12 PM IST
एक पति का दो पत्नियों ने किया अजीबोगरीब बंटवारा, 3-3 दिन रहेगा एक-दूसरे के साथ, एक दिन होगा वीकऑफ

सार

झारखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दो पत्नियों ने अपने एक पति के साथ रखने के लिए उसका बंटवारा कर दिया।

रांची.  झारखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दो पत्नियों ने अपने एक पति के साथ रखने के लिए उसका बंटवारा कर दिया। दोनों महिलाओं के बीच एक सप्ताह में तीन-तीन दिन युवक के साथ रहने पर सहमति बनी। वहीं पति को एक दिन की छुट्टी भी दे दी।

एक पति और उसकी दो पत्नियां
हैरान कर देने वाला यह मामला शनिवार को उस समय रांची में सामने आया था। दरअसल राजेश नाम के युवक की दो पत्नियां हैं, वह कभी पहले के साथ रहता है, तो कभी दूसरी के पास चला जाता है। लेकिन जब किसी एक के पास ज्यादा समय बिताने लगता है तो दोनों लड़ने लगती है। 

दोनों पत्नियों ने पुलिस को कर रखा था हैरान
पुलिस भी इनके आपसी झगड़े से परेशान हो चुकी थी। वह आए दिन एक-दूसरे की शिकायत करने के लिए थाने आ धमकती थीं। शनिवार के दिन दूसरी वाली पत्नी थाने पहुंचकर हंगामा करने लगी और बोली साहब पांच दिन हो गए हैं अभी तक घर नहीं आया है। आप कुछ ऐसा करिए की हम दोनों की यह समस्या खत्म हो जाए।

ऐसे हुआ पति का बंटवारा...
दूसरे दिन पुलिसवालों ने राजेश के साथ उसकी दोनों पत्नियों को फोनकर थाने बुलाया। जहां दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में समझौता किया कि पति सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। वहीं बचा बाकी का  एक दिन वह अपना काम करेगा।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Result 2026 via SMS: जानिए एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट?
JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा, जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट