मियां कहता था, मैं जिसके साथ कहूं..चुपचाप कमरे में चली जाया करो, बीवी ने बॉयफ्रेंड को बताई यह बात

Published : Feb 04, 2020, 05:34 PM ISTUpdated : Feb 04, 2020, 06:19 PM IST
मियां कहता था, मैं जिसके साथ कहूं..चुपचाप कमरे में चली जाया करो, बीवी ने बॉयफ्रेंड को बताई यह बात

सार

झारखंड के धनबाद में बीवी के इशारे पर शौहर के मर्डर का चौंकाने वाला केस सामने आया है। शौहर अपनी बीवी से देहव्यापार करता था। किसी से प्यार हो जाने के बाद बीवी इससे छुटकारा पाना चाहती थी।  

धनबाद, झारखंड.  यहां के भूली थानाक्षेत्र में 27 जनवरी को मिली अज्ञात लाश के पीछे चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। इस शख्स की हत्या उसकी बीवी ने ही अपने प्रेमी के जरिये कराई थी। दरअसल, मृतक अपनी बीवी से वेश्यावृत्ति कराता था। इसी बीच बीवी को एक कस्टमर से प्रेम हो गया। इसके बाद वो वेश्यावृत्ति नहीं करना चाहती थी। मगर शौहर दबाव बनाता था। इससे गुस्से में आकर बीवी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। मृतक की पहचान अशफाक के रूप में हुई थी। जांच-पड़ताल में पता चला कि उसकी हत्या सद्दाम नामक शख्स ने गला दबाकर की थी। बाद में लाश को सुनसान जगह पर फेंककर चला गया था। इस हत्याकांड में दो अन्य लोग भी शामिल थे।

कॉल डिटेल्स ने पकड़वाया..
एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि अशफाक की बीवी रुकसाना घटना के बाद पीड़ित बनी रही। हालांकि जब रुकसाना के मोबाइल नंबर की जांच की गई, तो मालूम चला कि उसकी बस्ताकोला इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सद्दाम से काफी बातें होती थीं। बाद में जब रुकसाना से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रुकसाना ने बताया कि अशफाक ही रोज घर पर कस्टमर लेकर आता था। अगर वो मना करती, तो मारता-पीटता था। रुकसाना ने बताया कि घटनावाले दिन भी अशफाक ने उसके साथ मारपीट की। उसने सद्दाम को बुला लिया। अशफाक ने शराब पी रखी थी, लिहाजा वो सद्दाम का मुकाबला नहीं कर सका।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स