
रांची. झारंखड की राजधानी रांची में उस वक्त हंगामा हो गया जब महिला समिति की सदस्यों ने एक युवक की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी। क्योंकि वो लड़कियों को अपने जाल में फंसाता और धोखाधड़ी कर उनके साथ विवाह रचा लेता। इसके बाद उनकी जिंदगी बर्बाद कर उन्हें छोड़ देता था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी अभी तक तीन शादी कर चुका है। चौथी करने जा रहा था, लेकिन समय रहते चौथी लड़की के परिजनों को उसकी असलियत का पता चल गया।
हरकतों के चलते नौकरी से हुआ सस्पेंड...फिर भी गम नहीं उसे
दरअसल, यह मामला रांची के अरगोड़ा थाना इलाके का है। जहां महिला समिति के सदस्यों ने इस युवक को सबक सिखाया। हैरानी की बात यह है की आरोपी झारखंड ग्रामीण बैंक में बैंककर्मी है। उसका नाम अनुराग कंडुलना है। जिसे कुछ दिन पहले ही विभाग ने एक महिला से छेड़खानी करने पर निलंबित कर दिया है। आरोपी इतना बड़ा हैवान है कि नौकरी से सस्पेंड होने के बाद भी अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
तीन लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चौथी को दुल्हन बनाने जा रहा था
आरोपी की पिटाई करने वाली महिला समिति की सदस्य अंशु लकड़ा ने बताया कि आरोपी इससे पहले तीन लड़कियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर चुका है। वह चौथी लड़की को झांसे में लेकर शादी करने वाला था। लेकिन समय पर इसकी सूचना मिली तो पहले लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद बुधवार को उसे सबक सिखाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
नर्सिंग की पढ़ाई कर रही लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी
नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया था। जब परिजनों को पता चला की उनकी बेटी को अनुराग अपने जाल में फंसाकर ले गया है। तो उन्होंने महिला समिति से संपर्क किया। जिसके बाद सारी कहानी सामने आ गई।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।