Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 14 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2021 12:59 PM IST

उज्जैन. 14 दिसंबर, मंगलवार को मेष राशि वालों को खुद पर काबू रखना होगा। वृषभ राशि वाले अपनों से अच्छा व्यवहार करें। मिथुन राशि वालों की आज किसी से बहस हो सकती है। कर्क राशि वालों का आज का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। सिंह वाले कोई भी निर्णय हड़बड़ी में न लें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। 
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा। आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें। 
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है। आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा। रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। 
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। 
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें। आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिÞद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें। आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। 

लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं। आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6
 

Share this article
click me!