31 जनवरी को तिल चतुर्थी पर बन रहे हैं 2 शुभ योग, रात 08.40 पर होगा चंद्रोदय

Published : Jan 31, 2021, 10:13 AM IST
31 जनवरी को तिल चतुर्थी पर बन रहे हैं 2 शुभ योग, रात 08.40 पर होगा चंद्रोदय

सार

आज (31 जनवरी, रविवार) माघ माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी है। पंचांग भेद के कारण देश के कुछ हिस्सों में ये व्रत 1 फरवरी को भी किया जाएगा।

उज्जैन. इसे गणेश चौथ, तिलकुटा चौथ या संकष्टी चौथ भी कहा जाता है। ये व्रत संतान के सौभाग्य और लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों को दूर करने के लिए यह व्रत रखती हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त

संकष्टी चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात ही पूरा होता है। रविवार को रात 08:40 पर चंद्रमा उदय के बाद चंद्र को अर्घ्य देकर और तिलकुटे का भोग लगाने के बाद महिलाएं दिनभर का निर्जला व्रत खोलेंगी।

2 शुभ योग होने से और भी बढ़ गया है महत्व

काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इस बार माघ महीने की संकष्टी चतुर्थी रविवार को है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा होने से छत्र और शोभन योग बन रहा है। लिहाजा इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल, चंद्रमा रविवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा जो कि शुक्र का नक्षत्र है। इस कारण संकष्टी चौथ पर शुक्र के नक्षत्र का होना और भी शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अपने बच्चों की खुशहाली की कामना करतीं हैं।

संकटा गणेश चतुर्थी  के बारे में ये भी पढ़ें

31 जनवरी को इस विधि से करें संकटा गणेश चतुर्थी व्रत और करें तिल के लड्‌डू का दान

इस रविवार श्रीगणेश को लगाएं राशि अनुसार भोग, मिलेंगे शुभ फल और पूरी हो सकती है मनोकामना

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज