
उज्जैन. अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं। इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखा किया जाता है। इसी दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने का भी विधान है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का खास योग बन रहा है, जिससे 3 राशि वालों के लिए ये दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है और इसके फायदा आने वाले दिनों में भी मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…
वृषभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया तिथि इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगी। इन लोगों की आर्थिक स्थिति में शानदार सुधार आने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ के योग भी इस राशि के लोगों के लिए बन रहे हैं। नौकरी में बड़ा पद और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जो फायदेमंद साबित होगी। निकट भविष्य में भी ग्रहों का योग खास लाभ आपको दिलाएंगा।
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि में रहेगा। ये स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। इस राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे। सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। ऑफिस में सभी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। इस समय किस्मत हर तरीके से आपका साथ देगी, जिसके चलते आय के नए स्त्रोत आपको मिल सकते हैं।
धनु राशि
इस राशि के लोगों पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होती दिखाई दे रही है। इन लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर इस राशि के लोगों पर कोई कर्ज है तो वो चुकता हो जाएगा और निकट भविष्य में निवेश से फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। नया मकान या वाहन खरीदने के लिए भी समय अनुकूल है। आपको ऐसी जगह का फायदा होगा, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2022: कब है अक्षय तृतीया, इस तिथि को क्यों मानते हैं इतना शुभ? जानिए इससे जुड़ी खास बातें
Surya grahan April 2022: कहीं आपकी राशि में तो नहीं होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण? हो जाएं सावधान
Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार ये आसान उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।