Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर 5 राजयोग, अगले 100 साल के इतिहास में नहीं बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग

Published : May 01, 2022, 10:08 AM ISTUpdated : May 01, 2022, 10:10 AM IST
 Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर 5 राजयोग, अगले 100 साल के इतिहास में नहीं बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग

सार

वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 3 मई, मंगलवार को है। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। ये दिन शुभ कार्यों और खरीदी के लिए बहुत ही खास माना जाता है।

उज्जैन. भारतीय कालगणना के अनुसार, अक्षय तृतीया पर्व साल के 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक है यानी इस दिन बिना मुहूर्त के भी कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि किए जा सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर्व पंच महायोग में मनाया जाएगा, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। अक्षय तृतीया पर ये शुभ योग इसके पहले कभी नहीं बने। इस दिन खरीदी, निवेश और लेन-देन करना बहुत ही शुभ रहेगा। आगे जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं…

अक्षय तृतीया के पंच महायोग
अक्षय तृतीया पर पंच महायोग होने से इस दिन विवाह, खरीदी, निवेश आदि करने का विशेष महत्व रहेगा।  पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार 3 मई को सूर्य (मेष राशि में), चंद्रमा (कर्क राशि में) और शुक्र (मीन राशि में) अपनी उच्च राशि में रहेंगे, वहीं गुरु (मीन राशि में) और शनि (कुंभ राशि में) अपनी स्वराशि में रहेंगे। ग्रहों की इन शुभ स्थिति के अलावा इस दिन केदार, शुभ कर्तरी, उभयचरी, विमल और सुमुख नाम के पांच राजयोग भी बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन शोभन और मातंग नाम के दो अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस तरह अक्षय तृतीया पर ग्रहों और शुभ योगों का महासंयोग पहली बार बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों का ऐसा दुर्लभ महासंयोग अगले 100 साल तक नहीं बनेगा

ऐसा होगा ग्रहों के दुर्लभ योगों का प्रभाव
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, अक्षय तृतीया पर बनने वाले ये दुर्लभ महासंयोग बनना अच्छी फसल होने का संकेत है। इसे अनाज का निर्यात बढ़ सकता है। महंगाई पर नियंत्रण बना रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। जनता की भलाई के लिए कुछ नए कानून सरकार द्वारा बनाए जाएंगे।

अक्षय तृतीया पर खरीदी देती है शुभ फल
धर्म ग्रंथों और ज्योतिषियों के अनुसार अक्षय का अर्थ होता है संपूर्ण यानी जिसका क्षय न हो। इसलिए ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर की गई पूजा, उपाय, मंत्र जाप के साथ ही खरीदी का भी संपूर्ण फल प्राप्त होता है। इस दिन की गई खरीदी लंबे समय तक फायदा पहुंचाती है। इस दिन खरीदा गया सोना सौभाग्य का प्रतीक होता है। निवेश का फायदा भी कई गुना होकर मिलता है।

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के साथ करें देवी लक्ष्मी की पूजा, बनने लगेंगे धन लाभ के योग


Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना और उसकी पूजा करना क्यों माना जाता है शुभ?

Akshaya Tritiya 2022: कब है अक्षय तृतीया, इस तिथि को क्यों मानते हैं इतना शुभ? जानिए इससे जुड़ी खास बातें

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज