37 साल बाद बनेगा ग्रहों का अशुभ योग, ये 8 राशि वाले रहें सावधान, देश में भी बढ़ सकता है तनाव

Angarak Yoga 2022: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह को कोई न कोई पद दिया गया है जैसे सूर्य को ग्रहों का राजा और बुध को राजकुमार कहा जाता है। इसी तरह मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।

Manish Meharele | Published : Jun 24, 2022 4:48 AM IST

उज्जैन. मंगल का स्वभाव बहुत उग्र है। ये ग्रह लगभग ढेड़ से तीन महीने में राशि बदलता है। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, वर्तमान में मंगल मीन राशि में गुरु ग्रह के साथ है, जो 27 जून को राशि बदलकर मेष में आ जाएग। मेष राशि में पहले से ही राहु स्थित है। इस तरह मेष राशि में राहु और मंगल की युति बनने से अंगारक नाम का अशुभ योग बनेगा, जो 10 अगस्त तक रहेगा। इसके पहले 1985 में मेष राशि में राहु और मंगल की युति बनी थी। ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को बहुत ही अशुभ माना गया है। आगे जानिए अंगारक योग का क्या असर होगा देश-दुनिया पर…

इन राशियों पर होगा अशुभ असर
- ज्योतिषियों के अनुसार 37 साल बाद मेष राशि में अंगारक योग बनने से मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। 
- इन राशि के लोगों का क्रोध बढ़ सकता है, जिससे वाद-विवाद की स्थितियां बनेंगी। परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को इनके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। 
- इन राशि के लोगों को बिजनेस में धन हानि हो सकती है या किसी दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। रक्त संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। 
- इस दौरान इन राशि के लोगों को वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान सावधानी रखनी होगी। नहीं तो नुकसान होने की संभावना बन सकती है।
- अंगारक योग बनने से कर्जा, खर्चा, बीमारी, धन हानि और विवाद बढ़ते हैं। इसलिए सभी राशियों के लोगों को इन मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है।

आ सकती है प्राकृतिक आपदा 
- अंगारक योग का असर देश-दुनिया पर भी दिखाई देगा। प्राकृतिक घटनाएं बढ़ सकती है। कहीं अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की स्थिति बनेगी तो कहीं बारिश न होने से अकाल जैसी स्थिति बन सकती है। 
- देश में कई जगह उपद्रव और सरकार विरोधी घटनाएं होने से जान-माल का नुकसान हो सकता है। सेना से जुड़े मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
- दुनिया में कहीं भी भूकंप आ सकता है। हाल ही में अफगानिस्तान में आए भूंकप से इसका अशुभ योग का असर भी दिखाई देने लगा है।
- इसके अलावा बिजली गिरना, आगजनी, लैंड स्लाइड की घटनाएं भीं देश-दुनिया में देखने को मिलेंगी। सरकार इस दौरान अलर्ट मोड पर रहेगी।


ये भी पढ़ें-

ब्रह्मास्त्र जितने ही शक्तिशाली थे ये अस्त्र भी, पलक झपकते ही पूरी सेना का कर देते थे सफाया


क्या हुआ जब मेघनाद ने हनुमानजी पर चलाया ब्रह्मास्त्र, कैसे बचे पवनपुत्र इस शक्ति से?

किसी देवता या राक्षस ने नहीं बल्कि एक ऋषि ने राजा पर चलाया था पहली बार ब्रह्मास्त्र, क्या हुआ इसके बाद?
 

Share this article
click me!