अप्रैल 2022 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, साल का पहला सूर्यग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या भी इसी महीने

साल 2022 का चौथा महीना यानी अप्रैल ज्योतिष के नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में पूरे 9 ग्रह राशि बदलेंगे इसके अलावा इस महीने में 2 अमावस्या (1 और 30 अप्रैल) के साथ-साथ सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2022) का योग भी बन रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2022 7:33 AM IST

उज्जैन. साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2022) भी इसी महीने में रहेगी। हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी इसी महीने में होगी। ग्रहों की ये स्थितियां शुभ संकेत दे रही हैं। ज्योतिषियों की मानें तो इस महीने में संक्रामक रोगों पर लगाम लगेगी। उन्माद और संघर्ष की स्थितियां भी नियंत्रण में रहेंगी। विश्व के लिए ग्रहों की ये स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए अप्रैल में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि व अन्य खास बातें…

ये भी पढ़ें- मंगल ग्रह दे रहा है अशुभ फल तो 29 मार्च को शुभ योग में करें ये उपाय, बच सकते हैं परेशानियों से

30 अप्रैल को सूर्यग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या
साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या पर 30 अप्रैल को रहेगी। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। इस बार अमावस्या मेष राशि में होगी। इस राशि का स्वामी मंगल है एवं सूर्य एवं चंद्रमा उसके मित्र हैं। शनि का ही वार होने से इस अमावस्या का महत्व और भी बढ़ जाएगा। इस दिन साल का पहला सूर्यग्रहण भी रहेगा, लेकिन भारत में दिखाई न देने की वजह से यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi 2022: कब है पापमोचनी एकादशी, कैसे करें पूजा-व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें

अप्रैल में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि
- 14 अप्रैल को सुबह 10.52 पर सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही खर मास भी समाप्त हो जाएगा।
- 7 अप्रैल को दोपहर 2.47 पर शुक्र मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा।
- 8 अप्रैल को सुबह 11.31 पर बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 24 अप्रैल की रात 10.20 पर वृषभ राशि में जाएगा।
- 13 अप्रैल को दोपहर 03.21 पर गुरु मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो उसकी स्वयं की राशि है।
- 27 अप्रैल की रात 08.24 पर शुक्र कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा।
- 28 अप्रैल की रात 01.37 पर शनि मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा।
- 12 अप्रैल की सुबह 05.38 पर राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा। 
- 12 अप्रैल की सुबह 5.38 पर केतु तला राशि में प्रवेश करेगा।
- चंद्रमा पर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेगा।
 

ये भी पढ़ें- 

Hindu NavVarsh 2022: चैत्र मास शुरु होने के 15 दिन बाद से क्यों आरंभ होता है हिंदू नववर्ष, जानिए कारण?


Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

साल में सिर्फ एक बार आता है ये शुभ योग, इस बार 30 मार्च को बनेगा, सिर्फ 4 घंटे 23 मिनट रहेगा
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो