9 September को 4 ग्रह रहेंगे अपनी ही राशि में, वाहन-भूमि खरीदारी के लिए बन रहे हैं शुभ योग

9 सितंबर, गुरुवार को ग्रहों के बहुत ही खास योग बन रहे हैं। इस दिन नौ में से चार ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे और 4 बड़े शुभ योग भी बन रहे हैं। साथ ही वाहन खरीदारी और रियल एस्टेट में निवेश के लिए दिनभर शुभ मुहूर्त भी है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 9, 2021 4:55 AM IST / Updated: Sep 09 2021, 03:30 PM IST

उज्जैन. 9 सितंबर, गुरुवार को कई सारे शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। इस दिन 4 ग्रह स्वराशि में होंगे। जिसके चलते इस दिन किए गए लेन-देन, निवेश और खरीदारी से बढ़ेगी समृद्धि और धन लाभ भी होगा। इस तरह के शुभ योग बहुत ही कम बनते हैं जब एक साथ इतने साले ग्रह स्वराशि में होते हैं।

ये ग्रह रहेंगे अपनी राशि में
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 9 सितंबर, गुरुवार को सूर्य, बुध, शुक्र और शनि अपनी ही राशियों में रहेंगे। ऐसा बहुत ही कम होता है जब 4 ग्रह अपनी ही राशि में आ जाए। इससे इन ग्रहों का शुभ असर बढ़ जाएगा। ऐसी ग्रह-स्थिति के दौरान किए गए कामों में सफलता और फायदा दोनों ही मिलता है।

बन रहे हैं शुभ योग
इस दिन सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्र से रवियोग बन रहा है। इसमें हर तरह की खरीदारी शुभ मानी गई है। इन ग्रहों से सुख-समृद्धि और तरक्की देने वाले महालक्ष्मी, पारिजात, काहल और सुनफा जैसे बड़े शुभ योग भी बन रहे हैं।

वाहन खरीदी के लिए शुभ दिन
गुरुवार को हस्त और चित्रा नक्षत्र के साथ तृतीया तिथि होने से इस दिन वाहन खरीदारी का विशेष मुहूर्त बन रहा है। डॉ. मिश्र का मानना है कि तिथि, वार और नक्षत्रों से बने इस शुभ संयोग में खरीदे गए वाहन लंबे समय तक चलते हैं और फायदा देने वाले होते हैं। ये शुभ संयोग इस दिन सूर्योदय से शुरू होकर रात तकरीबन 12.40 तक रहेगा।

रियल एस्टेट में निवेश के लिए भी शुभ 
9 सितंबर, गुरुवार को सूर्य-चंद्रमा के नक्षत्रों से बन रहे रवियोग में प्रॉपर्टी संबंधी कामों में फायदा मिलेगा। इस दिन प्रॉपर्टी का स्वामी ग्रह मंगल, चंद्रमा के साथ महालक्ष्मी योग बना रहा है। साथ ही जया तिथि और शुभ वार का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में रियल एस्टेट में किया गया निवेश और लेन-देन फायदा देने वाला रहेगा। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री से भी लंबे समय तक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election