
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन से नवंबर-दिसंबर के बीच शादियों के सबसे बेहतर मुहूर्त बन रहे हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक वृश्चिक मंगल प्रधान राशि है। उसमें सूर्य की युति होने से विवाह के रास्ते खुलते हैं और इस बार ऐसा संयोग बन रहा है। नवंबर-दिसंबर के बीच शुभ संयोग में हुई शादियों से दांपत्य जीवन में सुख और लाभ की स्थिति बनती है।
सर्वार्थसिद्धि योग में गुरु का राशि परिवर्तन
सूर्य की वृश्चिक संक्रांति और सर्वार्थसिद्धि योग के साथ अगहन महीना भी शादियों के लिए काफी खास माना जा रहा है। अगहन महीने की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इस दिन यानी 20 नवंबर को दांपत्य सुख और मांगलिक कामों का प्रधान ग्रह बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा। ये ग्रह शनि के साथ युति खत्म कर के अब मकर राशि में रहेगा। इस राशि परिवर्तन से कई लोगों को दांपत्य सुख भी मिलेगा। सर्वार्थसिद्धि योग में बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ फल को बढ़ाएगा। इस तरह अगहन मास को लक्ष्मी पूजा कर धन-धान्य प्राप्त करने का भी महीना माना जाता है। इस महीने में शंख की पूजा करने का विधान है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
गौ सेवा करने से होगी ऋण मुक्ति
ज्योतिषियों के मुताबिक अगहन महीना धन-धान्य प्राप्ति के अलावा दूसरे मनोकामनाओं की पूर्ति के उद्देश्य से भी खास माना जाता है। इस महीने में लक्ष्मी पूजा कर गाय को गुड़ खिलाने से धन प्राप्ति होती है और ऋण से भी छुटकारा मिलता है। केले के पेड़ की पूजा करने से अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनने लगते हैं। इस महीने की छठी तिथि पर देवी कात्यायनी की पूजा करने से संतान चाहने वाले दंपतियों को संतान सुख भी मिलता है।
सूर्य और गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें
12 महीने में एक बार राशि बदलता है गुरु, इस बार 20 नवंबर को करेगा कुंभ राशि में प्रवेश
16 नवंबर को सूर्य करेगा वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसे मिलेंगे शुभ फल और किसे अशुभ?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।