
उज्जैन. हमें यह जान लेना जरूरी है कि कोई भी जानवर देखना अशुभ नहीं होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि जानवर देखने से हमें कार्यो में सफलता मिलती है। किसी भी जानवर को देखना किस स्थिति में शुभ होता और किस स्थिति में अशुभ होता है। इसकी जानकारी इस प्रकार है…
1. यदि आप ने किसी सूअर को कीचड़ में सना हुआ देखा है तो- शुभ है, किन्तु यदि कीचड़ सूखा हुआ है तो- अशुभ होता है।
2. यदि आप कहीं जा रहें और आपने सूअर देख लिया तो- आपका कार्य बनेगा। कहीं जाते वक्त सूअर बायीं ओर दिखे तो- शुभ और दायीं ओर दिखे तो अशुभ।
3. यदि कहीं आप प्रवेश कर रहे है और सूअर आपको दायीं ओर दिखे तो शुभ और बांयी ओर दिखे तो अशुभ।
4. यदि आप कहीं जा रहें और बिल्ली आपके सामने कोई खाने वाली वस्तु लेकर आये और म्याऊं बोले तो- अशुभ होता है। यही क्रिया आपके घर आते समय हो तो- शुभ होता है।
5. जाते वक्त बिल्ली बायीं ओर दिखे तो शुभ होता है और दायीं ओर दिखे तो अशुभ होता है।
6. बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना जाता है। कार्य में अड़चने आती हैं। यदि कहीं हम प्रवेश कर रहे है और बिल्ली दायीं ओर से बाहर आ रही हो तो- बहुत शुभ होता है।
7. यदि बिल्ली आपके पैर सूंघ रही हो तो यह एक अशुभ संकेत है। बिल्ली यदि किसी स्त्री का मस्तक चाटे तो उसके विधवा होने की आशंका है।
8. जाते वक्त बन्दर बायीं ओर दिखे तो- यह शुभता का प्रतीक है। कार्य में सफलता मिलेगी। संध्याकाल में यात्रा के लिये निकलें और बन्दर दिखायी पड़े तो आपकी यात्रा मंगलमय होगी।
9. यदि कोई जा रहा हो अथवा वापस आ रहा हो और गधा बायीं ओर दिख जाये तो- यह एक शुभ शकुन है।
10. पीठ के पीछे अथवा एकदम सामने गधा आवाज करें तो- कुछ अशुभ होने वाला है। जाते वक्त गधा दायीं ओर दिखे तो- कार्य पूर्ण नहीं होता है।
11. यदि आप कहीं जा रहें है तो बैल अथवा भैंस दाहिनी ओर बैठे दिखे तो- यह अशुभ संकेत है।
12. यदि किसी के दरवाजे पर लगातार कुत्ता भौंकता है तो- परिवार में धन हानि या बीमारी आ सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।