रंक को भी राजा बना सकता है शनि का ये रत्न, बॉलीवुड के ये सुपर स्टार भी पहनते हैं ये जेम्स

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अशुभ फल से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। रत्न पहनना भी इन्हीं उपायों में से एक है। हर ग्रह से संबंधित अलग-अलग रत्न ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। शनि (Shani Dev) से संबंधित शुभ फल पाने के लिए ज्योतिषी नीलम रत्न (Blue Sapphire Stone) पहनने की सलाह देते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2021 1:56 PM IST

उज्जैन. नीलम रत्न अपने नाम के अनुसार ही इस रत्न का रंग नीला होता है। चूंकि ये रत्न शनि से संबंधित है, इसलिए इसे पहनते समय बहुत ही सावधानी रखनी चाहिए, नहीं तो इसके अशुभ फलों का सामना भी करना पड़ सकता है। सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नीलम रत्न ही पहनते हैं। और भी कई सुपर स्टार ये रत्न पहनते हैं। नीलम रत्न से जुड़ी बहुत- सी बातें है, जो बहुत कम लोग जानते हैं, आज हम आपको उसी के बारे में बता रहे हैं…

कैसे करें असली नीलम की पहचान?
- असली नीलम रत्न की पहचान गहरे नीले रंग, पारदर्शी, छुने में मुलायम और इसके अंदर देखने पर इसमें किरणें निकलती हुए प्रतीत होती है। 
- अगर नीलम असली है तो इसे दूध की कटोरी में थोड़ी देर तक रखने पर दूध का रंग नीला दिखाई देने लगता है। 
- वहीं अगर नीलम रत्न को पानी के गिलास में डालने पर पानी से किरणें दिखाई दें तो यह असली नीलम की पहचान होती है। 

कब पहनें नीलम?
- नीलम रत्न का संबंध शनि ग्रह से होता है। जब किसी की कुंडली में शनि की महादशा विपरीत होती है तब नीलम रत्न पहना जा सकता है। 
- मेष, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों पर नीलम रत्न का अच्छा और शुभ प्रभाव रहता है। वहीं कुंडली में अगर शनि चौथे, पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में हो तो नीलम रत्न धारण करने पर बहुत लाभ मिलता है। 
- इसके अलावा जब शनि छठें और आठवें भाव के स्वामी के साथ बैठें हो तो नीलम रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। लेकिन इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लेना चाहिए।

नीलम रत्न को पहनने के नियम
- जब भी नीलम रत्न धारण करें उससे पहले उसको घर पर लाने के बाद गंगाजल से भरे किसी बर्तन में रख दें। फिर शनिवार के दिन अपनी बीच वाली उंगली में इसे धारण करें।
- शनिदेव न्याय और कर्म के देवता माने जाता है। ऐसे में नीलम रत्न धारण करने पर व्यक्ति को हिंसा नहीं करनी चाहिए। गरीबों को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए। 
- शनिवार को मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। नीलम रत्न पहनने के बाद किसी भी तरह के गलत कार्यों में लिप्त नहीं रहना चाहिए।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Latest Videos

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ