गृह प्रवेश करते समय मरी छिपकली दिखना होता है अपशकुन, जानें छिपकली से जुड़े ऐसे ही 10 संकेत

हमारे आस-पास बहुत से छोटे-छोटे जीव-जंतु व पशु-पक्षी रहते हैं, लेकिन हम उनके ऊपर कोई ध्यान नहीं देते। कभी-कभी ये जीव-जंतु भी हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं।

Manish Meharele | Published : May 20, 2022 4:59 AM IST

Lizard's omens: वर्तमान समय में पशु-पक्षी व जीव-जंतु से जुड़े शकुन-अपशकुन की बातों पर पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा सकता, लेकिन शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों आदि से प्राप्त होने वाले संकेतों का स्पष्ट वर्णन मिलता है। हमारे घरों में सामान्य रूप से पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें संकेत देती है।, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है। ये संकेत शुभ फल देने वाले भी हो सकते हैं अशुभ फल देने वाले भी। इसका विस्तार पूर्वक वर्णन अन्य ग्रंथों में भी मिलता है। आज हम आपको छिपकली से जुड़े कुछ ऐसे ही शकुन-अपशकुन के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

छिपकली के शुभ शकुन
1.
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो उसे एशो-आराम मिलता है और सभी तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
2. छिपकली अगर किसी व्यक्ति की नाभि (बेली बटन) पर गिरे तो उस व्यक्ति को पुत्र होने की संभावना बन सकती है, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है।
3. शकुन शास्त्र की मानें तो छिपकली किसी व्यक्ति के दाई ओर से चढ़कर बांई ओर उतर जाए तो इसे प्रमोशन का संकेत समझना चाहिए। 
4. दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसे बहुत ही शुभ शकुन माना जाता है।
5. स्त्री की बांई बांह पर छिपकली गिरे तो सौभाग्य में वृद्धि होती है और परिवार में कोई शुभ प्रसंग आता है।

छिपकली से जुड़े अपशकुन
1.
शकुन शास्त्र की मानें तो छिपकली अगर किसी व्यक्ति के बाएं हाथ पर गिरे तो धन हानि की संभावना बनती है या कहीं पैसा अटक सकता है।
2. यदि किसी महिला के पेट पर छिपकली गिरे तो उसके परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनती है और कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
3. यदि छिपकली किसी व्यक्ति के गुप्त अंगों पर गिरे तो उस व्यक्ति को कोई रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
4. नए घर में प्रवेश करते समय मरी हुई छिपकली का दिखना अशुभ माना जाता है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों को बीमार होने का भय बना रहता है। 
5. दो छिपकलियां लड़ती हुई दिखे तो किसी प्रियजन से बिछड़ने का दुख रहना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-

मंगल का राशि परिवर्तन इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, गुस्से पर काबू रखें नहीं तो फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में


शनि, सूर्य और हनुमानजी की पूजा के लिए खास है ज्येष्ठ मास, इसी महीने में श्रीराम से मिले थे हनुमान

बेड लक से हैं परेशान तो रोज सुबह करें ये 4 काम, दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में!
 

Latest Videos

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
56 साल बाद घर आई जवान की डेडबॉडी, इंतजार करते मर गए माता-पिता, पत्नी-बेटा
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर