फरवरी में खरीदारी के 16 शुभ मुहूर्त, 17 से शुरू होगा साल का अंतिम महीना फाल्गुन

साल 2022 का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-उत्सव मनाए जाएंगे। पंचांग के अनुसार, इस महीने हर दूसरे या तीसरे दिन कोई तीज-त्योहार, व्रत, पर्व या शुभ मुहूर्त रहेगा। इस महीने में खरीदारी के भी कई योग बनेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2022 3:46 AM IST

उज्जैन. इस महीने दो हिंदी महीनों का संगम भी है। यानी 16 फरवरी तक माघ और बाकी बचे दिनों में फाल्गुन महीना रहेगा। फरवरी में खरीदारी के लिए 17 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनमें सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, त्रिपुष्कर और रवियोग के साथ ही दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा। इन शुभ योगों में किसी तरह की खरीदारी सौभाग्य बढ़ाने वाली रहेगी। आगे जानिए इस महीने के व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त के बारे में…

फरवरी के तीज-त्योहार और पर्व
महीने के पहले दिन मौनी अमावस्या और दूसरे दिन गुप्त नवरात्र की शुरुआत होने के बाद इस महीने तिलकुंद चतुर्थी, वसंत पंचमी, सूर्य सप्तमी, नर्मदा जयंती, महानंदा नवमी, जया एकादशी, तिल द्वादशी, कुंभ संक्रांति, प्रदोष, स्नान-दान की माघी पूर्णिमा और विजया एकादशी शामिल हैं। जिनमें श्रद्धालु व्रत रख विशेष पूजा-आराधना और पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करेंगे।

फरवरी में माघ भी और फाल्गुन भी
खास बात ये है कि फरवरी में हिंदी कैलेंडर के मुताबिक 16 फरवरी तक माघ मास रहेगा। इस तिथि तक आने वाले तीज-त्योहार माघ माह की परंपरानुसार होंगे, जबकि 17 फरवरी से फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा। इसके बाद के त्योहारों में तिल के बजाय मेवा और मिठाइयों का भोग लगेगा और मंदिरों में भगवान का श्रृंगार भी बदल जाएगा। इस महीने तीर्थ स्नान और अन्य परंपराओं में भी बदलाव होने लगेगा।

Latest Videos

फरवरी में 16 शुभ मुहूर्त
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक फरवरी में 9 सर्वार्थसिद्धि, 2 अमृतसिद्धि, 3 त्रिपुष्कर 11 रवियोग और दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा। इनमें 7 दिन ऐसे होंगे जिनमें एक से ज्यादा शुभ योग रहेंगे। इस महीने आ रहे शुभ योगों में खरीदारी और नए कामों की शुरुआत करने से सफलता मिलेगी।

फरवरी में खरीदी के शुभ मुहूर्त
3 फरवरी, गुरुवार- रवियोग
4 फरवरी, शुक्रवार- रवियोग
5 फरवरी, शनिवार- रवियोग
6 फरवरी, रविवार- सर्वार्थसिद्धि और रवियोग
7 फरवरी, सोमवार- रवियोग
9 फरवरी, बुधवार- रवियोग
10 फरवरी, गुरुवार- रवियोग
11 फरवरी, शुक्रवार- रवियोग
13 फरवरी, रविवार- त्रिपुष्कर योग
14 फरवरी, सोमवार- सर्वार्थसिद्धि, सोम पुष्य् और रवियोग
15 फरवरी, मंगलवार- सर्वार्थसिद्धि, मंगल पुष्य और रवियोग
20 फरवरी, रविवार- सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग
22 फरवरी, मंगलवार- त्रिपुष्कर और रवियोग
23 फरवरी, बुधवार- सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग
24 फरवरी, गुरुवार- सर्वार्थसिद्धि योग
27 फरवरी, रविवार- त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग

 

ये भी पढ़ें...

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि में सिद्धियां पाने के लिए करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, ध्यान रखें ये बातें

Gupt Navratri 2022: गुप्त सिद्धियां पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में की जाती है इन 10 महाविद्याओं की पूजा

Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी 5 फरवरी को, इस दिन करें देवी सरस्वती पूजा, ये हैं विधि, शुभ मुहूर्त और आरती

Vasant Panchami पर विशेष रूप से क्यों किया जाता है देवी सरस्वती का पूजन, जानिए महत्व व शुभ मुहूर्त

तिथि घटने के बाद भी 9 दिनों की रहेगी गुप्त नवरात्रि, बन रहा है सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला संयोग
 

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें