29 जनवरी को मकर राशि में उदय होगा बुध ग्रह, किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल और किसकी बढ़ेगी परेशानियां?

ग्रहों का युवराज कहा जाने वाला बुध ग्रह इस समय मकर राशि में अस्त है। ये ग्रह 29 जनवरी की सुबह 05.40 मिनट पर पूर्व में उदय होगा। इनके उदय होने के फलस्वरूप बाजार में छाई मंदी में सुधार आएगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 27, 2022 4:58 AM IST

उज्जैन. जिन लोगों की जन्म कुंडली में बुध शुभ भाव में गोचर कर रहे हैं उनके लिए ये सबसे बड़ी खुशखबरी है और जिनके अशुभभाव में गोचर कर रहे हैं उनके लिए उतना अच्छा नहीं कहा जा सकता। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके उदय होने का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा जानिए…

मेष राशि
माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी योजनाओंको गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो यह सर्वोत्तम समय है।

वृषभ राशि
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय और ग्रह-गोचर अति अनुकूल है। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 

मिथुन राशि
आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होगा। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग, एलर्जी तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद से भी बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। 

कर्क राशि
बुध शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। 

सिंह राशि 
आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा फिर भी इस अवधि के बदले किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 

कन्या राशि
संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अवसर और अच्छा है इसीलिए प्रतियोगिता में पूरा ध्यान लगाएं तो सर्वाधिक सफलता के योग। 

तुला राशि
भाग्य उन्नति तो होगी ही मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। 

वृश्चिक राशि
साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिल सकता है। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। 
धनु राशि
बुध के शुभ प्रभाव स्वरूप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।

मकर राशि
राजनीतिज्ञों तथा समाज के संभ्रांत लोगों से मेल-जोल और सहयोग बढेगा। आपकी राशि में गोचर करते हुए उदय बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 

कुंभ राशि
विदेशी मित्रों सदा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में ही सुलझाएं। बुध अधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे परिणामस्वरुप आर्थिक तंगी भी आ सकती है सावधान रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। 

मीन राशि
विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह की सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। 

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!